जो गया बहर-ए-तग़ाफ़ुल में भँवर तक पहुँचा

नफ़ीसा सुल्ताना अंनानफ़ीसा सुल्ताना अंना

1 min read · 12.4K reads

जो गया बहर-ए-तग़ाफ़ुल में भँवर तक पहुँचा

डूब कर इल्म के दरिया में गुहर तक पहुँचा

ये जहाँ एक मुकाफ़ात-ए-अमल है जिस ने

जड़ को सींचा वही फलदार शजर तक पहुँचा

कर के बर्बाद ज़मीं हज़रत-ए-इंसाँ देखो

अब सुकूनत के लिए अर्ज़-ए-क़मर तक पहुँचा

पास आती न 'अना' तेरे कहाँ जाती जब

उस का हर रस्ता तिरी राहगुज़र तक पहुँचा

नफ़ीसा सुल्ताना अंना
About the poet

नफ़ीसा सुल्ताना अंना

उपनाम : 'अना' जन्म : कराची, सिंध

View profile & all 12 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like