आप के ख़ूँ में अदाकारी कहाँ से आ गई

नफ़ीसा सुल्ताना अंनानफ़ीसा सुल्ताना अंना

1 min read · 12.4K reads

आप के ख़ूँ में अदाकारी कहाँ से आ गई

आप नादाँ थे समझदारी कहाँ से आ गई

इस चमन के पेड़-पौदे हम ने सींचे ख़ून से

आप के हाथों में ये आरी कहाँ से आ गई

जिन बुज़ुर्गों ने लुटाए जान-ओ-दिल इस्लाम पर

उन के बच्चों में ये ग़द्दारी कहाँ से आ गई

दर्द अज़िय्यत क़त्ल-ओ-ग़ारत आप का शेवा रहा

फिर अचानक ये रवादारी कहाँ से आ गई

रूठना पैहम मनाना छोड़ जाना राह में

आप में जाने अदाकारी कहाँ से आ गई

उस ने देखा प्यार से तो मिल गई राहत मुझे

मैं थी हैराँ उस में दिलदारी कहाँ से आ गई

ऐ 'अना' तुम मत गिराना अपने ही किरदार को

उन को कहने दो कि ख़ुद-दारी कहाँ आ गई

नफ़ीसा सुल्ताना अंना
About the poet

नफ़ीसा सुल्ताना अंना

उपनाम : 'अना' जन्म : कराची, सिंध

View profile & all 12 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like