बेवफ़ा था फिर भी दुनिया उस की शैदाई हुई

नफ़ीसा सुल्ताना अंनानफ़ीसा सुल्ताना अंना

1 min read · 12.4K reads

बेवफ़ा था फिर भी दुनिया उस की शैदाई हुई

ग़म तो ये है बस मिरे हिस्से में तन्हाई हुई

रोज़-ए-महशर जिस घड़ी आया जो नामा हाथ में

हाए कैसी उस भरी महफ़िल में रुस्वाई हुई

मुब्तला-ए-ज़ो'म-ए-शोहरत हसरत-ए-नाम-ओ-नुमूद

हो गया इंसान कैसा सल्ब बीनाई हुई

मुनकिर-ए-इंसान को दुनिया समझती है हक़ीर

आजिज़ी की इस जहाँ में कब पज़ीराई हुई

बदलियों की ओट में यूँ छुप गया माह-ए-तमाम

जैसे दुल्हन चेहरा ढक बैठी हो शर्माई हुई

मेरी हर इक बात का बस एक मतलब है 'अना'

जिस के मतलब चार हों ऐसी न गोयाई हुई

नफ़ीसा सुल्ताना अंना
About the poet

नफ़ीसा सुल्ताना अंना

उपनाम : 'अना' जन्म : कराची, सिंध

View profile & all 12 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like