है बद बला किसी को ग़म-ए-जावेदाँ न हो

मुस्तफ़ा ख़ाँ शेफ़्तामुस्तफ़ा ख़ाँ शेफ़्ता

1 min read · 12.4K reads

है बद बला किसी को ग़म-ए-जावेदाँ न हो

या हम न हों जहाँ में ख़ुदा या जहाँ न हो

आईन-ए-अहल-ए-इश्क़ कहाँ और हम कहाँ

ऐ आह शोला-बार न हो ख़ूँ-चकाँ न हो

फ़ेल-ए-हकीम ऐन सलाह ओ सवाब है

साक़ी अगर शराब न दे सरगिराँ न हो

तदबीर तर्क-ए-दुश्मन-ए-जाँ की है रात दिन

किस तरह फिर मुझे गिला-ए-दोस्ताँ न हो

क्या वो मत'अ जिस की न हो कोई घात में

डरता हूँ मैं जो दुज़द पस-ए-कारवाँ न हो

जब तक फ़रोग़-ए-मय से न हो सीना नूर-ज़ार

हरगिज़ हरीफ़-ए-मय-कदा असरार-दाँ न हो

लाज़िम है यार भी तो हो बेताब वर्ना क्या

वो इश्क़ है कि रंज यहाँ हो वहाँ न हो

नाहक़ वो जी जलाते हैं सौदा-ए-इश्क़ पर

जिन को ये सोच है कि कुछ इस में ज़ियाँ न हो

हम बू-ए-दोस्त तुझ को सुँघाएँगे 'शेफ़्ता'

महव-ए-शमीम तुर्रा-ए-अंबर-फ़िशाँ न हो

मुस्तफ़ा ख़ाँ शेफ़्ता
About the poet

मुस्तफ़ा ख़ाँ शेफ़्ता

उपनाम : 'शेफ़्ता' मूल नाम : नवाब मुस्तफ़ा ख़ान जन्म : दिल्ली निधन : 01 Sep 1869 शेफ़्ता, नवाब मुस्तफ़ा ख़ाँ(1809-1869)रियासत जहाँगीराबाद, बुलंदशहर के नवाब थे। पहले ‘मोमिन’ और फिर ‘ग़ालिब’ के शागिर्द रहे। 1857 की लड़ाई में हिस्सा लेने के लिए क़ैद किए गए जिसके बा’द ए…

View profile & all 26 Poems / Stories

More from मुस्तफ़ा ख़ाँ शेफ़्ता

  1. गह हम से ख़फ़ा वो हैं गहे उन से ख़फ़ा हम

    गह हम से ख़फ़ा वो हैं गहे उन से ख़फ़ा हममुद्दत से इसी तरह निभी जाती है बाहम

    12.4K reads
  2. रोज़ ख़ूँ होते हैं दो-चार तिरे कूचे में

    रोज़ ख़ूँ होते हैं दो-चार तिरे कूचे मेंएक हंगामा है ऐ यार तिरे कूचे में

    12.5K reads
  3. उठ सुब्ह हुई मुर्ग़-ए-चमन नग़्मा-सरा देख

    उठ सुब्ह हुई मुर्ग़-ए-चमन नग़्मा-सरा देखनूर-ए-सहर-ओ-हुस्न-ए-गुल-ओ-लुत्फ़-ए-हवा देख

    12.4K reads
  4. मर गए हैं जो हिज्र-ए-यार में हम

    मर गए हैं जो हिज्र-ए-यार में हमसख़्त बेताब हैं मज़ार में हम

    12.5K reads
  5. कम-फ़हम हैं तो कम हैं परेशानियों में हम

    कम-फ़हम हैं तो कम हैं परेशानियों में हमदानाइयों से अच्छे हैं नादानियों में हम

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like