गह हम से ख़फ़ा वो हैं गहे उन से ख़फ़ा हम

मुस्तफ़ा ख़ाँ शेफ़्तामुस्तफ़ा ख़ाँ शेफ़्ता

1 min read · 12.4K reads

गह हम से ख़फ़ा वो हैं गहे उन से ख़फ़ा हम

मुद्दत से इसी तरह निभी जाती है बाहम

करते हैं ग़लत यार से इज़हार-ए-वफ़ा हम

साबित जो हुआ इश्क़ कुजा यार कुजा हम

कुछ नश्शा-ए-मय से नहीं कम नश्शा-ए-नख़वत

तक़्वा में भी सहबा का उठाते हैं मज़ा हम

मौजूद है जो लाओ जो मतलूब है वो लो

मुश्ताक़-ए-वफ़ा तुम हो तलबगार-ए-जफ़ा हम

ने तब्अ' परेशाँ थी न ख़ातिर मुतफ़र्रिक़

वो दिन भी अजब थे कि हम और आप थे बाहम

क्या करते हैं क्या सुनते हैं क्या देखते हैं हाए

उस शोख़ के जब खोलते हैं बंद-ए-क़बा हम

ये तर्ज़-ए-तरन्नुम कहीं ज़िन्हार न ढूँडो

ऐ 'शेफ़्ता' या मुर्ग़-ए-चमन रखते हैं या हम

मुस्तफ़ा ख़ाँ शेफ़्ता
About the poet

मुस्तफ़ा ख़ाँ शेफ़्ता

उपनाम : 'शेफ़्ता' मूल नाम : नवाब मुस्तफ़ा ख़ान जन्म : दिल्ली निधन : 01 Sep 1869 शेफ़्ता, नवाब मुस्तफ़ा ख़ाँ(1809-1869)रियासत जहाँगीराबाद, बुलंदशहर के नवाब थे। पहले ‘मोमिन’ और फिर ‘ग़ालिब’ के शागिर्द रहे। 1857 की लड़ाई में हिस्सा लेने के लिए क़ैद किए गए जिसके बा’द ए…

View profile & all 26 Poems / Stories

More from मुस्तफ़ा ख़ाँ शेफ़्ता

  1. रोज़ ख़ूँ होते हैं दो-चार तिरे कूचे में

    रोज़ ख़ूँ होते हैं दो-चार तिरे कूचे मेंएक हंगामा है ऐ यार तिरे कूचे में

    12.5K reads
  2. उठ सुब्ह हुई मुर्ग़-ए-चमन नग़्मा-सरा देख

    उठ सुब्ह हुई मुर्ग़-ए-चमन नग़्मा-सरा देखनूर-ए-सहर-ओ-हुस्न-ए-गुल-ओ-लुत्फ़-ए-हवा देख

    12.4K reads
  3. मर गए हैं जो हिज्र-ए-यार में हम

    मर गए हैं जो हिज्र-ए-यार में हमसख़्त बेताब हैं मज़ार में हम

    12.5K reads
  4. कम-फ़हम हैं तो कम हैं परेशानियों में हम

    कम-फ़हम हैं तो कम हैं परेशानियों में हमदानाइयों से अच्छे हैं नादानियों में हम

    12.4K reads
  5. देखूँ तो कहाँ तक वो तलत्तुफ़ नहीं करता

    देखूँ तो कहाँ तक वो तलत्तुफ़ नहीं करताआरे से अगर चीरे तो मैं उफ़ नहीं करता

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like