रोज़ ख़ूँ होते हैं दो-चार तिरे कूचे में

मुस्तफ़ा ख़ाँ शेफ़्तामुस्तफ़ा ख़ाँ शेफ़्ता

1 min read · 12.5K reads

रोज़ ख़ूँ होते हैं दो-चार तिरे कूचे में

एक हंगामा है ऐ यार तिरे कूचे में

फ़र्श-ए-रह हैं जो दिल-अफ़गार तिरे कूचे में

ख़ाक हो रौनक़-ए-गुलज़ार तिरे कूचे में

सरफ़रोश आते हैं ऐ यार तिरे कूचे में

गर्म है मौत का बाज़ार तिरे कूचे में

शेर बस अब न कहूँगा कि कोई पढ़ता था

अपने हाली मिरे अशआर तिरे कूचे में

न मिला हम को कभी तेरी गली में आराम

न हुआ हम पे जुज़ आज़ार तिरे कूचे में

मलक-उल-मौत के घर का था इरादा अपना

ले गया शौक़-ए-ग़लत-कार तिरे कूचे में

तू है और ग़ैर के घर जल्वा-तराज़ी की हवस

हम हैं और हसरत-ए-दीदार तिरे कूचे में

हम भी वारस्ता-मिज़ाजी के हैं अपनी क़ाइल

ख़ुल्द में रूह तन-ए-ज़ार तिरे कूचे में

क्या तजाहुल से ये कहता है कहाँ रहते हो

तिरे कूचे में सितमगार तिरे कूचे में

'शेफ़्ता' एक न आया तो न आया क्या है

रोज़ आ रहते हैं दो-चार तिरे कूचे में

मुस्तफ़ा ख़ाँ शेफ़्ता
About the poet

मुस्तफ़ा ख़ाँ शेफ़्ता

उपनाम : 'शेफ़्ता' मूल नाम : नवाब मुस्तफ़ा ख़ान जन्म : दिल्ली निधन : 01 Sep 1869 शेफ़्ता, नवाब मुस्तफ़ा ख़ाँ(1809-1869)रियासत जहाँगीराबाद, बुलंदशहर के नवाब थे। पहले ‘मोमिन’ और फिर ‘ग़ालिब’ के शागिर्द रहे। 1857 की लड़ाई में हिस्सा लेने के लिए क़ैद किए गए जिसके बा’द ए…

View profile & all 26 Poems / Stories

More from मुस्तफ़ा ख़ाँ शेफ़्ता

  1. गह हम से ख़फ़ा वो हैं गहे उन से ख़फ़ा हम

    गह हम से ख़फ़ा वो हैं गहे उन से ख़फ़ा हममुद्दत से इसी तरह निभी जाती है बाहम

    12.4K reads
  2. उठ सुब्ह हुई मुर्ग़-ए-चमन नग़्मा-सरा देख

    उठ सुब्ह हुई मुर्ग़-ए-चमन नग़्मा-सरा देखनूर-ए-सहर-ओ-हुस्न-ए-गुल-ओ-लुत्फ़-ए-हवा देख

    12.4K reads
  3. मर गए हैं जो हिज्र-ए-यार में हम

    मर गए हैं जो हिज्र-ए-यार में हमसख़्त बेताब हैं मज़ार में हम

    12.5K reads
  4. कम-फ़हम हैं तो कम हैं परेशानियों में हम

    कम-फ़हम हैं तो कम हैं परेशानियों में हमदानाइयों से अच्छे हैं नादानियों में हम

    12.4K reads
  5. देखूँ तो कहाँ तक वो तलत्तुफ़ नहीं करता

    देखूँ तो कहाँ तक वो तलत्तुफ़ नहीं करताआरे से अगर चीरे तो मैं उफ़ नहीं करता

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like