उठ सुब्ह हुई मुर्ग़-ए-चमन नग़्मा-सरा देख

मुस्तफ़ा ख़ाँ शेफ़्तामुस्तफ़ा ख़ाँ शेफ़्ता

1 min read · 12.4K reads

उठ सुब्ह हुई मुर्ग़-ए-चमन नग़्मा-सरा देख

नूर-ए-सहर-ओ-हुस्न-ए-गुल-ओ-लुत्फ़-ए-हवा देख

दो-चार फ़रिश्तों पे बला आएगी ना-हक़

ऐ ग़ैरत-ए-नाहीद न हो नग़्मा-सरा देख

मिन्नत से मनाते हैं मुझे मैं नहीं मनता

औज़ा-ए-मलक देख और अतवार-ए-गदा देख

गर बुल-हवसी यूँ तुझे बावर नहीं आती

इक मर्तबा अग़्यार के क़ाबू में तू आ देख

इतनी न बढ़ा पाकी-ए-दामाँ की हिकायत

दामन को ज़रा देख ज़रा बंद-ए-क़बा देख

इक दम के न मिलने पे नहीं मिलते हैं मुझ से

ऐ 'शेफ़्ता' मायूसी-ए-उम्मीद-फ़ज़ा देख

मुस्तफ़ा ख़ाँ शेफ़्ता
About the poet

मुस्तफ़ा ख़ाँ शेफ़्ता

उपनाम : 'शेफ़्ता' मूल नाम : नवाब मुस्तफ़ा ख़ान जन्म : दिल्ली निधन : 01 Sep 1869 शेफ़्ता, नवाब मुस्तफ़ा ख़ाँ(1809-1869)रियासत जहाँगीराबाद, बुलंदशहर के नवाब थे। पहले ‘मोमिन’ और फिर ‘ग़ालिब’ के शागिर्द रहे। 1857 की लड़ाई में हिस्सा लेने के लिए क़ैद किए गए जिसके बा’द ए…

View profile & all 26 Poems / Stories

More from मुस्तफ़ा ख़ाँ शेफ़्ता

  1. गह हम से ख़फ़ा वो हैं गहे उन से ख़फ़ा हम

    गह हम से ख़फ़ा वो हैं गहे उन से ख़फ़ा हममुद्दत से इसी तरह निभी जाती है बाहम

    12.4K reads
  2. रोज़ ख़ूँ होते हैं दो-चार तिरे कूचे में

    रोज़ ख़ूँ होते हैं दो-चार तिरे कूचे मेंएक हंगामा है ऐ यार तिरे कूचे में

    12.5K reads
  3. मर गए हैं जो हिज्र-ए-यार में हम

    मर गए हैं जो हिज्र-ए-यार में हमसख़्त बेताब हैं मज़ार में हम

    12.5K reads
  4. कम-फ़हम हैं तो कम हैं परेशानियों में हम

    कम-फ़हम हैं तो कम हैं परेशानियों में हमदानाइयों से अच्छे हैं नादानियों में हम

    12.4K reads
  5. देखूँ तो कहाँ तक वो तलत्तुफ़ नहीं करता

    देखूँ तो कहाँ तक वो तलत्तुफ़ नहीं करताआरे से अगर चीरे तो मैं उफ़ नहीं करता

    12.4K reads