देखूँ तो कहाँ तक वो तलत्तुफ़ नहीं करता

मुस्तफ़ा ख़ाँ शेफ़्तामुस्तफ़ा ख़ाँ शेफ़्ता

1 min read · 12.4K reads

देखूँ तो कहाँ तक वो तलत्तुफ़ नहीं करता

आरे से अगर चीरे तो मैं उफ़ नहीं करता

तुम देते हो तकलीफ़ मुझे होती है राहत

सच जानिए मैं इस में तकल्लुफ़ नहीं करता

सब बातें उन्हीं की हैं ये सच बोलियो क़ासिद

कुछ अपनी तरफ़ से तो तसर्रुफ़ नहीं करता

सौ ख़ौफ़ की हो जाए मगर रिन्द-ए-नज़रबाज़

दिल जल्वागह-ए-लानशफ़-ओ-शुफ़ नहीं करता

शोख़ी से किसी तरह से चैन उस को नहीं है

आता है मगर आ के तवक़्क़ुफ़ नहीं करता

उस शोख़-ए-सितमगर से पड़ा है मुझे पाला

जो क़त्ल किए पर भी तअस्सुफ़ नहीं करता

जो कुछ है अना में वो टपकता है अना से

कुछ आप से मैं ज़िक्र-ए-तसव्वुफ़ नहीं करता

तस्कीन हो क्या वादे से माशूक़ है आख़िर

हर चंद सुना है कि तख़ल्लुफ़ नहीं करता

क्या हाल तुम्हारा है हमें भी तो बताओ

बे-वजह कोई 'शेफ़्ता' उफ़ उफ़ नहीं करता

मुस्तफ़ा ख़ाँ शेफ़्ता
About the poet

मुस्तफ़ा ख़ाँ शेफ़्ता

उपनाम : 'शेफ़्ता' मूल नाम : नवाब मुस्तफ़ा ख़ान जन्म : दिल्ली निधन : 01 Sep 1869 शेफ़्ता, नवाब मुस्तफ़ा ख़ाँ(1809-1869)रियासत जहाँगीराबाद, बुलंदशहर के नवाब थे। पहले ‘मोमिन’ और फिर ‘ग़ालिब’ के शागिर्द रहे। 1857 की लड़ाई में हिस्सा लेने के लिए क़ैद किए गए जिसके बा’द ए…

View profile & all 26 Poems / Stories

More from मुस्तफ़ा ख़ाँ शेफ़्ता

  1. गह हम से ख़फ़ा वो हैं गहे उन से ख़फ़ा हम

    गह हम से ख़फ़ा वो हैं गहे उन से ख़फ़ा हममुद्दत से इसी तरह निभी जाती है बाहम

    12.4K reads
  2. रोज़ ख़ूँ होते हैं दो-चार तिरे कूचे में

    रोज़ ख़ूँ होते हैं दो-चार तिरे कूचे मेंएक हंगामा है ऐ यार तिरे कूचे में

    12.5K reads
  3. उठ सुब्ह हुई मुर्ग़-ए-चमन नग़्मा-सरा देख

    उठ सुब्ह हुई मुर्ग़-ए-चमन नग़्मा-सरा देखनूर-ए-सहर-ओ-हुस्न-ए-गुल-ओ-लुत्फ़-ए-हवा देख

    12.4K reads
  4. मर गए हैं जो हिज्र-ए-यार में हम

    मर गए हैं जो हिज्र-ए-यार में हमसख़्त बेताब हैं मज़ार में हम

    12.5K reads
  5. कम-फ़हम हैं तो कम हैं परेशानियों में हम

    कम-फ़हम हैं तो कम हैं परेशानियों में हमदानाइयों से अच्छे हैं नादानियों में हम

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like