वो चाँदनी रात और वो मुलाक़ात का आलम

मुसहफ़ी ग़ुलाम हमदानीमुसहफ़ी ग़ुलाम हमदानी

1 min read · 12.4K reads

वो चाँदनी रात और वो मुलाक़ात का आलम

क्या लुत्फ़ में गुज़रा है ग़रज़ रात का आलम

जाता हूँ जो मज्लिस में शब उस रश्क-ए-परी की

आता है नज़र मुझ को तिलिस्मात का आलम

बरसों नहीं करता तू कभू बात किसू से

मुश्ताक़ ही रहता है तिरी बात का आलम

कर मजलिस-ए-ख़ूबाँ में ज़रा सैर कि बाहम

होता है अजब उन के इशारात का आलम

दिल उस का न लोटे कभी फूलों की सफ़ा पर

शबनम को दिखा दूँ जो तिरे गात का आलम

हम लोग सिफ़ात उस की बयाँ करते हैं वर्ना

है वहम ओ ख़िरद से भी परे ज़ात का आलम

वो काली घटा और वो बिजली का चमकना

वो मेंह की बौछाड़ें वो बरसात का आलम

देखा जो शब-ए-हिज्र तो रोया मैं कि उस वक़्त

याद आया शब-ए-वस्ल के औक़ात का आलम

हम 'मुसहफ़ी' क़ाने हैं ब-ख़ुश्क-ओ-तर-ए-गीती

है अपने तो नज़दीक मुसावात का आलम

मुसहफ़ी ग़ुलाम हमदानी
About the poet

मुसहफ़ी ग़ुलाम हमदानी

उपनाम : 'मुसहफ़ी' मूल नाम : शेख़ ग़ुलाम हमदानी जन्म : अमरोहा, उत्तर प्रदेश निधन : लखनऊ, उत्तर प्रदेश संबंधी : मुज़फ़्फ़र अली असीर (शिष्य), हैदर अली आतिश (शिष्य) LCCN : n85030564 ये हैं ग़ुलाम हमदानी मुसहफ़ी, जिनके काव्य परिचय के लिए ये अशआर काफ़ी हैं; शब-ए-हिज्र…

View profile & all 51 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

पीठकिसी की भी हो पीठकाम है लादना और ढोना— प्रताप सोमवंशीदिलभावुक, बच्चा, बेवकूफ, बदतमीजक्या क्या विशेषण नहीं है एक दिल के पास— प्रताप सोमवंशीदरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलादरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलालेकिन मुझे नसीब से कम भी नहीं मिला— मुनव्वर रानापैरों को मिरे दीदा-ए-तर बाँधे हुए हैपैरों को मिरे दीदा-ए-तर बाँधे हुए हैज़ंजीर की सूरत मुझे घर बाँधे हुए है— मुनव्वर रानाकिसान और आत्महत्याउन्हें धर्मगुरुओं ने बताया था प्रवचनों मेंआत्महत्या करने वाला सीधे नर्क जाता है— हरीशचंद्र पांडेचंद्र नदीदिख रहा दूर यह पर्वत कितना सुंदर!अभिनव मोहक आकर्षक,— लमाबम कमल सिंह