ज़ब्त-ए-फ़ुग़ाँ से आ गई होंटों पे जाँ तलक

मुंशी बनवारी लाल शोलामुंशी बनवारी लाल शोला

1 min read · 12.4K reads

ज़ब्त-ए-फ़ुग़ाँ से आ गई होंटों पे जाँ तलक

देखोगे मेरे सब्र की ताक़त कहाँ तलक

ग़फ़लत-शिआ'र हाए तग़ाफ़ुल कहाँ तलक

जीता रहेगा कौन तिरे इम्तिहाँ तलक

वाइज़ का रब्त-ज़ब्त छुपाऊँ कहाँ तलक

तौबा की बात पहूँची है पीर-ए-मुग़ाँ तलक

वो मेरी आरज़ू थी जो घुट घुट के रह गई

वो दिल की बात थी जो न आई ज़बाँ तलक

जोश-ए-जुनूँ से दामन-ए-गर्दूं भी चाक है

पहोंचे ज़मीन के हाथ मगर आसमाँ तलक

ढूँडोगे फिर भी मश्क़-ए-सितम के लिए मुझे

दुश्मन जफ़ा सहेगा तुम्हारी कहाँ तलक

गुलशन में आगे तुम तो अजब हाल कर गए

भूले हुए हैं मुर्ग़-ए-चमन आशियाँ तलक

पामाल कर के ख़ाक उड़ाने से फ़ाएदा

ऐसे चलो कि मेरा मिटा दो निशाँ तलक

याद आए छुट के दाम से सय्याद के करम

पहूँचा दो कोई मुझ को मिरे मेहरबाँ तलक

कहता है कौन मर्ग इजाज़त-तलब नहीं

याँ दम रुका हुआ है फ़क़त तेरी हाँ तलक

दिल गर्मी-ए-रक़ीब से जल-भुन के रह गया

और मेरा ज़ब्त देख न उट्ठा धुआँ तलक

'शो'ला' के बाद ख़त्म है ईजाद-ए-तर्ज़-ए-नौ

कुछ लुत्फ़ था सुख़न का उसी ख़ुश-बयाँ तलक

मुंशी बनवारी लाल शोला
About the poet

मुंशी बनवारी लाल शोला

उपनाम : 'शोला' मूल नाम : मुंशी बनवारी लाल जन्म : हिसार, हरयाना निधन : अलीगढ़, उत्तर प्रदेश

View profile & all 27 Poems / Stories

More from मुंशी बनवारी लाल शोला

  1. दैर-ओ-हरम में जल्वा-ए-जानाना एक है

    दैर-ओ-हरम में जल्वा-ए-जानाना एक हैपर्दा उठे तो का'बा-ओ-बुत-ख़ाना एक है

    12.4K reads
  2. है इश्क़ में अबरू के जो काहीदा तन अपना

    है इश्क़ में अबरू के जो काहीदा तन अपनासाया तिरी तलवार का होगा कफ़न अपना

    12.4K reads
  3. क्या लिए जाते हो चुपके से छुपा कर हाथ में

    क्या लिए जाते हो चुपके से छुपा कर हाथ मेंदिल नहीं है गर तो क्या है बंदा-पर्वर हाथ में

    12.4K reads
  4. शुक्र को शिकवा-ए-जफ़ा समझे

    शुक्र को शिकवा-ए-जफ़ा समझेक्या कहा मैं ने आप क्या समझे

    12.4K reads
  5. सूरत-ए-ग़ुंचा नहीं रखते हैं ज़र मुट्ठी में

    सूरत-ए-ग़ुंचा नहीं रखते हैं ज़र मुट्ठी मेंकोई ले लो लिए फिरते हैं जिगर मुट्ठी में

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीशुभ्रामैं तुम्हें एक एकदम नए नाम से पुकारना चाहता हूँप्रेम में जलते हुए बुख़ार में जलने वाले क़िस्सों से बहुत ईर्ष्या रखता आया हूँ— अमन त्रिपाठीनौ बत्ती टॉकीज़एकबार-बार लौटती हूँ उन रास्तों पर— अजंता देवअजीब होती है ये मोहब्बत - नज़्मनसीब वालों के दिल में जब भी ये जागती हैतो पहले नींदें उजाड़ती है— नजमा शाहीन खोसाइस गली के मोड़ पर - नज़्मइस गली के मोड़ पर इक अज़ीज़ दोस्त नेमेरे अश्क पोंछ कर— फ़हमीदा रियाज़