तस्वीर-ए-ज़ुल्फ़-ओ-आरिज़-ए-गुलफ़ाम ले गया

मुनीर शिकोहाबादीमुनीर शिकोहाबादी

1 min read · 12.4K reads

तस्वीर-ए-ज़ुल्फ़-ओ-आरिज़-ए-गुलफ़ाम ले गया

मुर्ग़ान-ए-क़ुद्स के लिए गुल-दाम ले गया

दुनिया से दाग़-ए-ज़ुल्फ़-ए-सियह-फ़ाम ले गया

मैं गोर में चराग़ सर-ए-शाम ले गया

की तर्क मैं ने शैख़-ओ-बरहमन की पैरवी

दैर-ओ-हरम में मुझ को तिरा नाम ले गया

क्या क्या दिखाई सैर-ए-सफ़ेद-ओ-सियाह-ए-दहर

किस किस तरफ़ को अबलक़-ए-अय्याम ले गया

ए'जाज़ मैं ने रजअ'त-ए-ख़ुर्शीद का किया

बाला-ए-बाम उस को सर-ए-शाम ले गया

भटके फिरे दो अमला-ए-दैर-ओ-हरम में हम

इस सम्त कुफ़्र उस तरफ़ इस्लाम ले गया

चेहले के गुल चढ़ाए कोई मेरी क़ब्र पर

मैं आरज़ू-ए-वस्ल-ए-गुल-अंदाम ले गया

पिस्तान-ए-नौ-दमीदा ने मलवाए ख़ूब हाथ

मैं दाग़-ए-हसरत-ए-समर-ए-ख़ाम ले गया

दीदार दोस्तान-ए-वतन का दिखा दिया

मुझ को अदम में अबलक़-ए-अय्याम ले गया

पहना कफ़न तो कूचा-ए-क़ातिल मैं पाई राह

का'बे में मुझ को जामा-ए-एहराम ले गया

राह-ए-अदम में सैर-ए-चराग़ाँ नज़र पड़ी

तुर्बत में दाग़-ए-ग़म दिल-ए-नाकाम ले गया

दोज़ख़ में जल गया कभी जन्नत में ख़ुश रहा

मर कर भी साथ गर्दिश-ए-अय्याम ले गया

नफ़रत हुई दो-रंगी-ए-लैल-ओ-नहार से

मैं सुब्ह-ओ-शाम उस को लब-ए-बाम ले गया

ज़ेर-ए-ज़मीं ग़ुरूब हुआ आफ़्ताब आज

तुर्बत में दाग़ बादा-ए-गुलफ़ाम ले गया

तीर-ए-सितम से मिल के उड़ा जानिब-ए-अदम

पर आप के ख़दंग से मैं दाम ले गया

मैं जुस्तुजू-ए-कुफ़्र में पहुँचा ख़ुदा के पास

का'बे तक उन बुतों का मुझे नाम ले गया

साक़ी के पास वुसअत-ए-मशरब ने राह दी

मैं कासा-ए-फ़लक एवज़-ए-जाम ले गया

कुछ लुत्फ़ इश्क़ का न मिला जीते-जी 'मुनीर'

नाहक़ का रंज मुफ़्त का इल्ज़ाम ले गया

मुनीर शिकोहाबादी
About the poet

मुनीर शिकोहाबादी

उपनाम : 'मुनीर' मूल नाम : सैयद इस्माईल हुसैन जन्म : शिकोहाबाद, उत्तर प्रदेश निधन : 10 Aug 1880 | रामपुर, उत्तर प्रदेश संबंधी : इमाम बख़्श नासिख़ (गुरु) मुनीर की पैदाइश शिकोहाबाद में 1814 को हुई। उनका नाम सैयद इस्माईल हुसैन था, ‘मुनीर’ तख़ल्लुस था। आरम्भिक शिक…

View profile & all 51 Poems / Stories

More from मुनीर शिकोहाबादी

  1. हाथ मलवाती हैं हूरों को तुम्हारी चूड़ियाँ

    हाथ मलवाती हैं हूरों को तुम्हारी चूड़ियाँप्यारी प्यारी है कलाई प्यारी प्यारी चूड़ियाँ

    12.4K reads
  2. क्यूँकर शिकार-ए-हुस्न न खेलें यहाँ के लोग

    क्यूँकर शिकार-ए-हुस्न न खेलें यहाँ के लोगपरियों को फाँस लेते हैं हिन्दोस्ताँ के लोग

    12.4K reads
  3. आँखें ख़ुदा ने बख़्शी हैं रोने के वास्ते

    आँखें ख़ुदा ने बख़्शी हैं रोने के वास्तेदो कश्तियाँ मिली हैं डुबोने के वास्ते

    12.4K reads
  4. और मुझ सा जान देने का तमन्नाई नहीं

    और मुझ सा जान देने का तमन्नाई नहींउस का शैदाई हूँ जिस का कोई शैदाई नहीं

    12.4K reads
  5. साबित रहा फ़लक मिरे नालों के सामने

    साबित रहा फ़लक मिरे नालों के सामनेठहरी सिपर हबाब के भालों के सामने

    12.5K reads

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएआप को चेहरे से भी बीमार होना चाहिए— मुनव्वर रानाअर्थात् एक ज़रूरी काममहाकाव्यों महानायकों के दिन हवा हुएआज दिन भर बस मैं एक कुतिया का पीछा करूँगा— हेमंत शेषआग की रेत पर तैरती नदीउस लड़की के सिर परसदैव तारों से जड़ा— भूपिंदर प्रीतप्रेम के दस्तावेज़ों मेंप्रेम के दस्तावेज़ों में बाक़ी हैअभी लिखी जानी दास्ताँ उन लोगों की— धर्मेश