क्यूँकर शिकार-ए-हुस्न न खेलें यहाँ के लोग

मुनीर शिकोहाबादीमुनीर शिकोहाबादी

1 min read · 12.4K reads

क्यूँकर शिकार-ए-हुस्न न खेलें यहाँ के लोग

परियों को फाँस लेते हैं हिन्दोस्ताँ के लोग

आपस में एक दूसरे से आश्ना नहीं

ज़ेर-ए-ज़मीं भरे हैं इलाही कहाँ के लोग

बाग़-ए-जहाँ से जाते नहीं जानिब-ए-बहिश्त

नाहक़ तमांचे खाते हैं बाद-ए-ख़िज़ाँ के लोग

शहर-ए-वफ़ा का सज्दा-ए-शुकराना है यही

पत्थर से सर पटकते हैं शहर-ए-बुताँ के लोग

ज़ुन्नार से है कम रग-ए-जाँ जिस के सामने

बंदे हुए हैं उस बुत-ए-नामेहरबाँ के लोग

अपनी ख़बर ले औरों से क्या काम ऐ 'मुनीर'

किस का ज़माना कौन सी बस्ती कहाँ के लोग

मुनीर शिकोहाबादी
About the poet

मुनीर शिकोहाबादी

उपनाम : 'मुनीर' मूल नाम : सैयद इस्माईल हुसैन जन्म : शिकोहाबाद, उत्तर प्रदेश निधन : 10 Aug 1880 | रामपुर, उत्तर प्रदेश संबंधी : इमाम बख़्श नासिख़ (गुरु) मुनीर की पैदाइश शिकोहाबाद में 1814 को हुई। उनका नाम सैयद इस्माईल हुसैन था, ‘मुनीर’ तख़ल्लुस था। आरम्भिक शिक…

View profile & all 51 Poems / Stories

More from मुनीर शिकोहाबादी

  1. हाथ मलवाती हैं हूरों को तुम्हारी चूड़ियाँ

    हाथ मलवाती हैं हूरों को तुम्हारी चूड़ियाँप्यारी प्यारी है कलाई प्यारी प्यारी चूड़ियाँ

    12.4K reads
  2. आँखें ख़ुदा ने बख़्शी हैं रोने के वास्ते

    आँखें ख़ुदा ने बख़्शी हैं रोने के वास्तेदो कश्तियाँ मिली हैं डुबोने के वास्ते

    12.4K reads
  3. और मुझ सा जान देने का तमन्नाई नहीं

    और मुझ सा जान देने का तमन्नाई नहींउस का शैदाई हूँ जिस का कोई शैदाई नहीं

    12.4K reads
  4. साबित रहा फ़लक मिरे नालों के सामने

    साबित रहा फ़लक मिरे नालों के सामनेठहरी सिपर हबाब के भालों के सामने

    12.5K reads
  5. जुदाई के सदमों को टाले हुए हैं

    जुदाई के सदमों को टाले हुए हैंचले जाओ हम दिल सँभाले हुए हैं

    12.4K reads