आँखें ख़ुदा ने बख़्शी हैं रोने के वास्ते

मुनीर शिकोहाबादीमुनीर शिकोहाबादी

1 min read · 12.4K reads

आँखें ख़ुदा ने बख़्शी हैं रोने के वास्ते

दो कश्तियाँ मिली हैं डुबोने के वास्ते

उर्यां चलूँ मैं क़ब्र में सोने के वास्ते

काफ़ी है मुझ को पोस्त बिछौने के वास्ते

कुश्तों के खेत में जो हुज़ूर आज हँस पड़े

मोती के दाने मिल गए बोने के वास्ते

नींद उड़ गई है रंग-ए-तलाई की याद में

पारस का सुर्मा चाहिए सोने के वास्ते

अफ़्सूँ से सामरी को जलाते हैं वस्ल में

जादू जगा रहे हैं वो टोने के वास्ते

तड़पा मैं ख़ाक पर तो किया चर्ख़ ने करम

बिजली गिराई मेरे बिछौने के वास्ते

ख़्वाबीदगान-ए-ख़ाक हैं गिर्यां मज़ार पर

सोतों की आँखें खुल गईं रोने के वास्ते

ये घुल के मर गया हूँ कि मेरा कफ़न तमाम

जाला बना है क़ब्र के कोने के वास्ते

जीना है सब को मौत है तस्वीर की तरह

नक़्शे जमे हुए हैं न होने के वास्ते

संगीं दिली से चम्पई रंगों की है चमक

संग-ए-महक ज़रूर है सोने के वास्ते

गोया ज़बान हूँ दहन-ए-रोज़गार में

क्या क्या मज़े मिले मुझे खोने के वास्ते

नक़्श-ए-नगीन-ए-मोहर मिरा नक़्श-ए-आब है

पैदा हुआ हूँ नाम डुबोने के वास्ते

दाँतों के इश्क़ में है ये

दौड़ा हूँ मोतियों के पिरोने के वास्ते

चक्की लगी है बोसा-ए-हुस्न मलीह की

ज़ख़्मों के मुँह खुली हैं सलोने के वास्ते

मैला है फ़र्श पर तो मह-ए-आज मय-कशो

लाओ शराब चाँदनी धोने के वास्ते

शायद करेंगे चश्मा-ए-ख़ुर्शीद में वो ग़ुस्ल

शबनम चली है पानी समोने के वास्ते

उस हुस्न-ए-पुर-नमक में अजब है नुमूद-ए-ख़त

देखा हुजूम-ए-मोर सलोने के वास्ते

क़ारूँ का भी ख़ज़ाना लुटा दीजिए 'मुनीर'

मुम्सिक का माल लूटिए खोने के वास्ते

मुनीर शिकोहाबादी
About the poet

मुनीर शिकोहाबादी

उपनाम : 'मुनीर' मूल नाम : सैयद इस्माईल हुसैन जन्म : शिकोहाबाद, उत्तर प्रदेश निधन : 10 Aug 1880 | रामपुर, उत्तर प्रदेश संबंधी : इमाम बख़्श नासिख़ (गुरु) मुनीर की पैदाइश शिकोहाबाद में 1814 को हुई। उनका नाम सैयद इस्माईल हुसैन था, ‘मुनीर’ तख़ल्लुस था। आरम्भिक शिक…

View profile & all 51 Poems / Stories

More from मुनीर शिकोहाबादी

  1. हाथ मलवाती हैं हूरों को तुम्हारी चूड़ियाँ

    हाथ मलवाती हैं हूरों को तुम्हारी चूड़ियाँप्यारी प्यारी है कलाई प्यारी प्यारी चूड़ियाँ

    12.4K reads
  2. क्यूँकर शिकार-ए-हुस्न न खेलें यहाँ के लोग

    क्यूँकर शिकार-ए-हुस्न न खेलें यहाँ के लोगपरियों को फाँस लेते हैं हिन्दोस्ताँ के लोग

    12.4K reads
  3. और मुझ सा जान देने का तमन्नाई नहीं

    और मुझ सा जान देने का तमन्नाई नहींउस का शैदाई हूँ जिस का कोई शैदाई नहीं

    12.4K reads
  4. साबित रहा फ़लक मिरे नालों के सामने

    साबित रहा फ़लक मिरे नालों के सामनेठहरी सिपर हबाब के भालों के सामने

    12.5K reads
  5. जुदाई के सदमों को टाले हुए हैं

    जुदाई के सदमों को टाले हुए हैंचले जाओ हम दिल सँभाले हुए हैं

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like