रोज़ दिलहा-ए-मै-कशाँ टूटे

मुनीर शिकोहाबादीमुनीर शिकोहाबादी

1 min read · 12.4K reads

रोज़ दिलहा-ए-मै-कशाँ टूटे

ऐ ख़ुदा जाम-ए-आसमाँ टूटे

दुश्मनी इस ज़मीन की देखो

गुम्बद-ए-क़ब्र-ए-दोस्ताँ टूटे

वस्फ़-ए-अबरू-ए-पुर-शिकन जो न हो

क्या अजब ख़ंजर-ए-ज़बाँ टूटे

रंग लाए अगर शिकस्ता-दिली

बुलबुलो शाख़-ए-आशियाँ टूटे

निकहत-ए-गुल से बस गया गुलशन

ग़ुंचा क्या चटके इत्र-दाँ टूटे

ख़ूब फैली है बू-ए-बादा-ए-इश्क़

शीशा-ए-दिल कहाँ कहाँ टूटे

ले उड़ेगी हवा-ए-बाम हमें

न करेंगे जो नर्दबाँ टूटे

क़स्द-ए-पर्वाज़ का जो बोझ पड़ा

बाज़ू-ए-मुर्ग़-ए-ना-तवाँ टूटे

लखनऊ चल के जी लगाऊँ 'मुनीर'

किस लिए दिल मिरा यहाँ टूटे

मुनीर शिकोहाबादी
About the poet

मुनीर शिकोहाबादी

उपनाम : 'मुनीर' मूल नाम : सैयद इस्माईल हुसैन जन्म : शिकोहाबाद, उत्तर प्रदेश निधन : 10 Aug 1880 | रामपुर, उत्तर प्रदेश संबंधी : इमाम बख़्श नासिख़ (गुरु) मुनीर की पैदाइश शिकोहाबाद में 1814 को हुई। उनका नाम सैयद इस्माईल हुसैन था, ‘मुनीर’ तख़ल्लुस था। आरम्भिक शिक…

View profile & all 51 Poems / Stories

More from मुनीर शिकोहाबादी

  1. हाथ मलवाती हैं हूरों को तुम्हारी चूड़ियाँ

    हाथ मलवाती हैं हूरों को तुम्हारी चूड़ियाँप्यारी प्यारी है कलाई प्यारी प्यारी चूड़ियाँ

    12.4K reads
  2. क्यूँकर शिकार-ए-हुस्न न खेलें यहाँ के लोग

    क्यूँकर शिकार-ए-हुस्न न खेलें यहाँ के लोगपरियों को फाँस लेते हैं हिन्दोस्ताँ के लोग

    12.4K reads
  3. आँखें ख़ुदा ने बख़्शी हैं रोने के वास्ते

    आँखें ख़ुदा ने बख़्शी हैं रोने के वास्तेदो कश्तियाँ मिली हैं डुबोने के वास्ते

    12.4K reads
  4. और मुझ सा जान देने का तमन्नाई नहीं

    और मुझ सा जान देने का तमन्नाई नहींउस का शैदाई हूँ जिस का कोई शैदाई नहीं

    12.4K reads
  5. साबित रहा फ़लक मिरे नालों के सामने

    साबित रहा फ़लक मिरे नालों के सामनेठहरी सिपर हबाब के भालों के सामने

    12.5K reads

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएआप को चेहरे से भी बीमार होना चाहिए— मुनव्वर रानाअर्थात् एक ज़रूरी काममहाकाव्यों महानायकों के दिन हवा हुएआज दिन भर बस मैं एक कुतिया का पीछा करूँगा— हेमंत शेषआग की रेत पर तैरती नदीउस लड़की के सिर परसदैव तारों से जड़ा— भूपिंदर प्रीतप्रेम के दस्तावेज़ों मेंप्रेम के दस्तावेज़ों में बाक़ी हैअभी लिखी जानी दास्ताँ उन लोगों की— धर्मेश