दुनिया से दाग़-ए-ज़ुल्फ़-ए-सियह-फ़ाम ले गया

मुनीर शिकोहाबादीमुनीर शिकोहाबादी

1 min read · 12.4K reads

दुनिया से दाग़-ए-ज़ुल्फ़-ए-सियह-फ़ाम ले गया

मैं गोर में चराग़-ए-सर-ए-शाम ले गया

की तर्क मैं ने शैख़ ओ बरहमन की पैरवी

दैर-ओ-हरम में मुझ को तिरा नाम ले गया

दोज़ख़ में जल गया कभी जन्नत में ख़ुश रहा

मर कर भी साथ गर्दिश-ए-अय्याम ले गया

मैं जुस्तुजू-ए-कुफ़्र में पहुँचा ख़ुदा के पास

काबा तक इन बुतों का मुझे नाम ले गया

पहना कफ़न तो कूचा-ए-क़ातिल में पाई राह

काबा में मुझ को जामा-ए-एहराम ले गया

नफ़रत हुई दो-रंगी-ए-लैल-ओ-नहार से

मैं सुब्ह ओ शाम उस को लब-ए-बाम ले गया

कुछ लुत्फ़ इश्क़ का न मिला जीते-जी 'मुनीर'

नाहक़ का रंज मुफ़्त का इल्ज़ाम ले गया

मुनीर शिकोहाबादी
About the poet

मुनीर शिकोहाबादी

उपनाम : 'मुनीर' मूल नाम : सैयद इस्माईल हुसैन जन्म : शिकोहाबाद, उत्तर प्रदेश निधन : 10 Aug 1880 | रामपुर, उत्तर प्रदेश संबंधी : इमाम बख़्श नासिख़ (गुरु) मुनीर की पैदाइश शिकोहाबाद में 1814 को हुई। उनका नाम सैयद इस्माईल हुसैन था, ‘मुनीर’ तख़ल्लुस था। आरम्भिक शिक…

View profile & all 51 Poems / Stories

More from मुनीर शिकोहाबादी

  1. हाथ मलवाती हैं हूरों को तुम्हारी चूड़ियाँ

    हाथ मलवाती हैं हूरों को तुम्हारी चूड़ियाँप्यारी प्यारी है कलाई प्यारी प्यारी चूड़ियाँ

    12.4K reads
  2. क्यूँकर शिकार-ए-हुस्न न खेलें यहाँ के लोग

    क्यूँकर शिकार-ए-हुस्न न खेलें यहाँ के लोगपरियों को फाँस लेते हैं हिन्दोस्ताँ के लोग

    12.4K reads
  3. आँखें ख़ुदा ने बख़्शी हैं रोने के वास्ते

    आँखें ख़ुदा ने बख़्शी हैं रोने के वास्तेदो कश्तियाँ मिली हैं डुबोने के वास्ते

    12.4K reads
  4. और मुझ सा जान देने का तमन्नाई नहीं

    और मुझ सा जान देने का तमन्नाई नहींउस का शैदाई हूँ जिस का कोई शैदाई नहीं

    12.4K reads
  5. साबित रहा फ़लक मिरे नालों के सामने

    साबित रहा फ़लक मिरे नालों के सामनेठहरी सिपर हबाब के भालों के सामने

    12.5K reads

More Poetry & Stories You May Like