बे-वक़्त जो घर से वो मसीहा निकल आया

मुनीर शिकोहाबादीमुनीर शिकोहाबादी

1 min read · 12.4K reads

बे-वक़्त जो घर से वो मसीहा निकल आया

घबरा के मिरे मुँह से कलेजा निकल आया

मदफ़ून हुआ ज़ेर-ए-ज़मीं क्या कोई वहशी

क्यूँ ख़ाक से घबरा के बगूला निकल आया

आईने में मुँह देख के मग़रूर हुए आप

दो शक्लों से कैसा ये नतीजा निकल आया

ज़ख़्मी जो किया तुम ने खुले इश्क़ के असरार

जो कुछ कि मिरे दिल में निहाँ था निकल आया

ठुकराने लगे दिल को तो बरपा हुए तूफ़ाँ

क़तरा जो हटाने लगे दरिया निकल आया

अब रुक नहीं सकती है 'मुनीर' आह-ए-जिगर-सोज़

दम घुटने लगा मुँह से कलेजा निकल आया

मुनीर शिकोहाबादी
About the poet

मुनीर शिकोहाबादी

उपनाम : 'मुनीर' मूल नाम : सैयद इस्माईल हुसैन जन्म : शिकोहाबाद, उत्तर प्रदेश निधन : 10 Aug 1880 | रामपुर, उत्तर प्रदेश संबंधी : इमाम बख़्श नासिख़ (गुरु) मुनीर की पैदाइश शिकोहाबाद में 1814 को हुई। उनका नाम सैयद इस्माईल हुसैन था, ‘मुनीर’ तख़ल्लुस था। आरम्भिक शिक…

View profile & all 51 Poems / Stories

More from मुनीर शिकोहाबादी

  1. हाथ मलवाती हैं हूरों को तुम्हारी चूड़ियाँ

    हाथ मलवाती हैं हूरों को तुम्हारी चूड़ियाँप्यारी प्यारी है कलाई प्यारी प्यारी चूड़ियाँ

    12.4K reads
  2. क्यूँकर शिकार-ए-हुस्न न खेलें यहाँ के लोग

    क्यूँकर शिकार-ए-हुस्न न खेलें यहाँ के लोगपरियों को फाँस लेते हैं हिन्दोस्ताँ के लोग

    12.4K reads
  3. आँखें ख़ुदा ने बख़्शी हैं रोने के वास्ते

    आँखें ख़ुदा ने बख़्शी हैं रोने के वास्तेदो कश्तियाँ मिली हैं डुबोने के वास्ते

    12.4K reads
  4. और मुझ सा जान देने का तमन्नाई नहीं

    और मुझ सा जान देने का तमन्नाई नहींउस का शैदाई हूँ जिस का कोई शैदाई नहीं

    12.4K reads
  5. साबित रहा फ़लक मिरे नालों के सामने

    साबित रहा फ़लक मिरे नालों के सामनेठहरी सिपर हबाब के भालों के सामने

    12.5K reads

More Poetry & Stories You May Like