तेग़-ए-पुर-ख़ूँ वो अगर धोए कनार-ए-दरिया

मुनव्वर ख़ान ग़ाफ़िलमुनव्वर ख़ान ग़ाफ़िल

1 min read · 12.4K reads

तेग़-ए-पुर-ख़ूँ वो अगर धोए कनार-ए-दरिया

ख़ंदा-ज़न रंग-ए-चमन पर हो बहार-ए-दरिया

अतश-ए-इश्क़ की लज़्ज़त ये मिली है हम को

जा गिरें आग में और हों न दोचार-ए-दरिया

दुर्रा-ए-मौज लगाता है उसे बे-तक़सीर

क्यूँ न हो लाशा मिरा शिकवा-गुज़ार-ए-दरिया

सुर्ख़ी-ए-अक्स-ए-शफ़क़ पर जो पड़ा लब का गुमाँ

लाल-ओ-याक़ूत किए हम ने निसार-ए-दरिया

नख़्ल-ए-ख़्वाहिश जो नहीं होता है इस से सरसब्ज़

गिर्या करता है मिरा ख़ंदा ब-कार-ए-दरिया

मछलियाँ लख़्त-ए-जिगर बनती हैं दरिया आँसू

किस गुल-ए-तर को हुआ शौक़-ए-शिकार-ए-दरिया

क्या गुल-अंदाम कोई इस में नहाया था जो आज

रग-ए-गुल से हैं मोअत्तर ख़स-ओ-ख़ार-ए-दरिया

किस की ज़ुल्फ़-ए-अरक़-अफ़्शाँ का तसव्वुर है उन्हें

लिपटे ही जाते हैं बहरों से जो मार-ए-दरिया

सैल-ए-आफ़ात में तन देते हैं जो ऐ 'ग़ाफ़िल'

मिस्ल-ए-ख़ाशाक वो रहते हैं सवार-ए-दरिया

मुनव्वर ख़ान ग़ाफ़िल
About the poet

मुनव्वर ख़ान ग़ाफ़िल

मूल नाम : मुनव्वर ख़ान ग़ाफ़िल None

View profile & all 18 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएआप को चेहरे से भी बीमार होना चाहिए— मुनव्वर रानाअर्थात् एक ज़रूरी काममहाकाव्यों महानायकों के दिन हवा हुएआज दिन भर बस मैं एक कुतिया का पीछा करूँगा— हेमंत शेषआग की रेत पर तैरती नदीउस लड़की के सिर परसदैव तारों से जड़ा— भूपिंदर प्रीतप्रेम के दस्तावेज़ों मेंप्रेम के दस्तावेज़ों में बाक़ी हैअभी लिखी जानी दास्ताँ उन लोगों की— धर्मेश