न पूछ हिज्र में जो कुछ हुआ हमारा हाल

मुनव्वर ख़ान ग़ाफ़िलमुनव्वर ख़ान ग़ाफ़िल

1 min read · 12.4K reads

न पूछ हिज्र में जो कुछ हुआ हमारा हाल

जिसे न इश्क़ हो वो जाने क्या हमारा हाल

यक़ीन है कि कहेंगे वो हम-सफ़ीरों से

क़फ़स में देख गई है सबा हमारा हाल

अजब है इस का जो अब तक नहीं सुना उस ने

फ़साना-ए-सर-ए-बाज़ार था हमारा हाल

गिला यही हमें क़ासिद से है कि उस गुल को

न ख़त दिया न ज़बानी कहा हमारा हाल

कभी तो ग़श पे ग़श आए कभी लगी हिचकी

तिरे फ़िराक़ में क्या क्या हुआ हमारा हाल

कहाँ तलक न हया देगी रुख़्सत-ए-गुफ़्तार

कभी तो पूछेगा वो मह-लक़ा हमारा हाल

मुनव्वर ख़ान ग़ाफ़िल
About the poet

मुनव्वर ख़ान ग़ाफ़िल

मूल नाम : मुनव्वर ख़ान ग़ाफ़िल None

View profile & all 18 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like