वो मेरा दर्द-ए-दिल क्या जानते हैं

मुनव्वर ख़ान ग़ाफ़िलमुनव्वर ख़ान ग़ाफ़िल

1 min read · 12.4K reads

वो मेरा दर्द-ए-दिल क्या जानते हैं

तड़पने को तमाशा जानते हैं

बहार-ए-गुल है ख़ार आँखों में तुझ बिन

चमन को हम तो सहरा जानते हैं

कहें क्या हाल-ए-दिल अपना बुतों से

जो है दिल में तमन्ना जानते हैं

सताना क़त्ल करना फिर जलाना

वो बे-तालीम क्या क्या जानते हैं

मलें हम क्यूँ न आँखें बर्ग-ए-गुल से

इसे तेरा कफ़-ए-पा जानते हैं

रक़ीबों पर सितम इतना न कीजे

उन्हें भी आप हम सा जानते हैं

यहाँ तक इज्ज़ के ख़ूगर हैं 'ग़ाफ़िल'

बुरों को भी हम अच्छा जानते हैं

मुनव्वर ख़ान ग़ाफ़िल
About the poet

मुनव्वर ख़ान ग़ाफ़िल

मूल नाम : मुनव्वर ख़ान ग़ाफ़िल None

View profile & all 18 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

शुभ्रामैं तुम्हें एक एकदम नए नाम से पुकारना चाहता हूँप्रेम में जलते हुए बुख़ार में जलने वाले क़िस्सों से बहुत ईर्ष्या रखता आया हूँ— अमन त्रिपाठीनौ बत्ती टॉकीज़एकबार-बार लौटती हूँ उन रास्तों पर— अजंता देवअजीब होती है ये मोहब्बत - नज़्मनसीब वालों के दिल में जब भी ये जागती हैतो पहले नींदें उजाड़ती है— नजमा शाहीन खोसाइस गली के मोड़ पर - नज़्मइस गली के मोड़ पर इक अज़ीज़ दोस्त नेमेरे अश्क पोंछ कर— फ़हमीदा रियाज़वाजिद अली शाह अख़्तर के शेरयही तशवीश शब-ओ-रोज़ है बंगाले मेंलखनऊ फिर कभी दिखलाए मुक़द्दर मेरा— वाजिद अली शाह अख़्तरसय्यद यूसुफ़ अली खाँ नाज़िम के शेरये किस ज़ोहरा-जबीं की अंजुमन में आमद आमद हैबिछाया है क़मर ने चाँदनी का फ़र्श महफ़िल में— सय्यद यूसुफ़ अली खाँ नाज़िम