शाना तो छुटा ज़ुल्फ़-ए-परेशाँ से उलझ कर

मुनव्वर ख़ान ग़ाफ़िलमुनव्वर ख़ान ग़ाफ़िल

1 min read · 12.4K reads

शाना तो छुटा ज़ुल्फ़-ए-परेशाँ से उलझ कर

सुलझा न ये दिल काकुल-ए-पेचाँ से उलझ कर

लेता है ख़बर कौन असीरान-ए-बला की

मर मर गए तारीकी-ए-ज़िंदाँ से उलझ कर

ज़ोरों पे चढ़ा है ये मिरा पंजा-ए-वहशत

दामन से उलझता है गरेबाँ से उलझ कर

दीवाने ख़त-ओ-ज़ुल्फ़ के सौदे की लहर में

क्या क्या न बके सुम्बुल-ओ-रैहाँ से उलझ कर

आसार-ए-क़यामत कहीं जल्दी हो नुमायाँ

घबराए है जी अब शब-ए-हिज्राँ से उलझ कर

डरता हूँ कहीं ताब नज़ाकत से न खावे

मू-ए-कमर उस ज़ुल्फ़-ए-परेशाँ से उलझ कर

सौ पेच में आया है हमारा दिल-ए-सद-चाक

शाना की तरह काकुल-ए-पेचाँ से उलझ कर

गिर्दाब-ए-बला में दिल-ए-आशिक़ को फँसाया

बाली ने तिरी ज़ुल्फ़-ए-परेशाँ से उलझ कर

तय कर गए सब काबा-ए-मक़्सूद की मंज़िल

इक रह गए हम नख़्ल-ए-मुग़ीलाँ से उलझ कर

दौड़ा हुआ जाता है रक़ीब उस की गली को

यारब ये गिरे रस्ते में दामाँ से उलझ कर

जज़्ब-ए-दिल-ए-मजनूँ ने किया काम जो अपना

नाक़ा न रुका ख़ार-ए-बयाबाँ से उलझ कर

यारब मैं उसे देखूँ अगर दीदा-ए-बद से

रह जाए नज़र पंजा-ए-मिज़्गाँ से उलझ कर

ऐ तीर-फ़गन बस है यही मुझ को तमन्ना

छूटे न रग-ए-जाँ तिरे पैकाँ से उलझ कर

मत बहस रक़ीबान-ए-कज-अंदेश से 'ग़ाफ़िल'

बे-क़द्र न हो ऐसे सफ़ीहाँ से उलझ कर

मुनव्वर ख़ान ग़ाफ़िल
About the poet

मुनव्वर ख़ान ग़ाफ़िल

मूल नाम : मुनव्वर ख़ान ग़ाफ़िल None

View profile & all 18 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीशुभ्रामैं तुम्हें एक एकदम नए नाम से पुकारना चाहता हूँप्रेम में जलते हुए बुख़ार में जलने वाले क़िस्सों से बहुत ईर्ष्या रखता आया हूँ— अमन त्रिपाठीनौ बत्ती टॉकीज़एकबार-बार लौटती हूँ उन रास्तों पर— अजंता देवअजीब होती है ये मोहब्बत - नज़्मनसीब वालों के दिल में जब भी ये जागती हैतो पहले नींदें उजाड़ती है— नजमा शाहीन खोसाइस गली के मोड़ पर - नज़्मइस गली के मोड़ पर इक अज़ीज़ दोस्त नेमेरे अश्क पोंछ कर— फ़हमीदा रियाज़