लगा दे सोज़-ए-मोहब्बत फिर आग सीने में

मुबारक अज़ीमाबादीमुबारक अज़ीमाबादी

1 min read · 12.5K reads

लगा दे सोज़-ए-मोहब्बत फिर आग सीने में

मज़ा फिर आने लगे दिल-जलों को जीने में

ब-ख़ैर गुज़रें ये दो दिन बहार के या-रब

कि रोक टोक बहुत हो रही है पीने में

खटक रही है कोई शय निकाल दे कोई

तड़प रहा है दिल-ए-बे-क़रार सीने में

चमक रही है ये बिजली गिरेगी तौबा पर

झलक रही है मय-ए-लाला-फ़ाम मीने में

ये ख़ास वक़्तों के कुछ नाला-हा-ए-मौज़ूँ हैं

हमारे शेर 'मुबारक' नहीं सफ़ीने में

मुबारक अज़ीमाबादी
About the poet

मुबारक अज़ीमाबादी

View profile & all 36 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like