दर्द-ए-दिल यार रहा दर्द से यारी न गई

मुबारक अज़ीमाबादीमुबारक अज़ीमाबादी

1 min read · 12.5K reads

दर्द-ए-दिल यार रहा दर्द से यारी न गई

ज़िंदगी हम से तो बे-लुत्फ़ गुज़ारी न गई

दिन के नाले न गए रात की ज़ारी न गई

न गई दिल से कभी याद तुम्हारी न गई

हम तो ख़ूँ-गश्ता तमन्नाओं के मातम में रहे

सीना-कूबी न गई सीना-फ़िगारी न गई

इंतिज़ार आप का कब लुत्फ़ से ख़ाली निकला

राएगाँ रात किसी रोज़ हमारी न गई

बख़्शवाया मुझे तुम ने तो ख़ुदा ने बख़्शा

न गई रोज़-ए-जज़ा बात तुम्हारी न गई

लोग कहते हैं बदलता है ज़माना लेकिन

दिन हमारा न गया रात हमारी न गई

मुबारक अज़ीमाबादी
About the poet

मुबारक अज़ीमाबादी

View profile & all 36 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like