क्यूँ किया करते हैं आहें कोई हम से पूछे

मुबारक अज़ीमाबादीमुबारक अज़ीमाबादी

1 min read · 12.5K reads

क्यूँ किया करते हैं आहें कोई हम से पूछे

कर गईं क्या वो निगाहें कोई हम से पूछे

ले के दिल उन के मुकरने की अदा क्या कहिए

क्यूँ पलटती हैं निगाहें कोई हम से पूछे

दोस्त दुश्मन को बनाना कोई तुम से सीखे

दोस्ती कैसी निबाहें कोई हम से पूछे

नीची नज़रें किए आते हो जहाँ से समझे

झेंपती क्यूँ हैं निगाहें कोई हम से पूछे

दिल में आने के 'मुबारक' हैं हज़ारों रस्ते

हम बताएँ उसे राहें कोई हम से पूछे

मुबारक अज़ीमाबादी
About the poet

मुबारक अज़ीमाबादी

View profile & all 36 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like