फिर मिले हम उन से फिर यारी बढ़ी

मुबारक अज़ीमाबादीमुबारक अज़ीमाबादी

1 min read · 12.5K reads

फिर मिले हम उन से फिर यारी बढ़ी

और उलझा दिल गिरफ़्तारी बढ़ी

मेहरबानी चारासाज़ों की बढ़ी

जब बढ़ा दरमाँ तो बीमारी बढ़ी

हिज्र की घड़ियाँ कठिन होती गईं

दिन के नाले रात की ज़ारी बढ़ी

फिर तसव्वुर में किसी के नींद उड़ी

फिर वही रातों की बेदारी बढ़ी

सख़्तियाँ राह-ए-मोहब्बत की न पूछ

हर क़दम इक ताज़ा दुश्वारी बढ़ी

ख़ैर साक़ी की सलामत मय-कदा

जिस क़दर पी उतनी हुश्यारी बढ़ी

दौर-दौरे हैं 'मुबारक' जाम के

इंतिहा की अपनी मय-ख़्वारी बढ़ी

मुबारक अज़ीमाबादी
About the poet

मुबारक अज़ीमाबादी

View profile & all 36 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like