अब कौन बात रह गई ये बात भी गई

मुबारक अज़ीमाबादीमुबारक अज़ीमाबादी

1 min read · 12.5K reads

अब कौन बात रह गई ये बात भी गई

यानी कभी कभी की मुलाक़ात भी गई

कहते हैं वो कि जज़्बा-ए-दिल अब फ़रेब है

जब दिल गया तो दिल की करामात भी गई

जो कुछ किया वो तू ने किया इज़्तिराब-ए-शौक़

सौ आफ़तें भी आईं मिरी बात भी गई

दस्तार आप की जो हुई रेहन-ए-मै-कदा

तौबा हमारी क़िबला-ए-हाजात भी गई

वादे की कौन रात क़यामत का दिन नहीं

आसार-ए-सुब्ह कहते हैं ये रात भी गई

माना कि दिन सिधारे 'मुबारक' शबाब के

रंगीं तबीअतों से मुलाक़ात भी गई

मुबारक अज़ीमाबादी
About the poet

मुबारक अज़ीमाबादी

View profile & all 36 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like