तुम्हारी शर्त-ए-मोहब्बत कभी वफ़ा न हुई

मुबारक अज़ीमाबादीमुबारक अज़ीमाबादी

1 min read · 12.4K reads

तुम्हारी शर्त-ए-मोहब्बत कभी वफ़ा न हुई

ये क्या हुई तुम्हीं कह दो अगर जफ़ा न हुई

क़दम क़दम पे क़दम लड़खड़ाए जाते थे

तमाम उम्र भी तय मंज़िल-ए-वफ़ा न हुई

तुम्हीं कहो तुम्हें ना-आश्ना कहें न कहें

कि आश्ना से अदा रस्म-ए-आश्ना न हुई

तिरी अदा की क़सम है तिरी अदा के सिवा

पसंद और किसी की हमें अदा न हुई

हमीं को देख के ख़ंजर निकालते थे आप

हमारे बाद तो ये रस्म फिर अदा न हुई

ख़ुदा ने रख लिया नाज़ ओ नियाज़ का पर्दा

कि रोज़-ए-हश्र मिरी उन की बरमला न हुई

मुबारक अज़ीमाबादी
About the poet

मुबारक अज़ीमाबादी

View profile & all 36 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानातुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैतुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैख़बर तुम्हारी भी अब दूसरों से आती है— मुनव्वर रानाक्या ऐसी स्त्री को जानते हैंहम प्रेम नहीं करतेयानी हमारी भावनाएँ आत्मघाती नहीं हैं— हरे प्रकाश उपाध्यायशीर्षकविहीन क्षणिकाएँएकजो ज़मीन से नहीं थे जुड़े— हरिराम मीणागिलहरियों की जगहपेड़ों की जगह धीरे-धीरे बहुमंज़िली इमारतों ने ले लीतो बेचारी गिलहरियों ने भी कुछ समय तक— हरि मृदुलइमारतेंसचमुच इतनी ऊँची इमारतें हैं किदेखने वाले की टोपी गिरने का क़िस्सा— हरि मृदुल