बेगाना-ए-वफ़ा तिरा शेवा ही और है

मुबारक अज़ीमाबादीमुबारक अज़ीमाबादी

1 min read · 12.4K reads

बेगाना-ए-वफ़ा तिरा शेवा ही और है

अहल-ए-वफ़ा का तौर-तरीक़ा ही और है

दैर ओ हरम की राह में रखते नहीं क़दम

हम रह-रवान-ए-शौक़ का रस्ता ही और है

दिल बेवफ़ा के हाथ न बेचेगा बा-वफ़ा

तुम से नहीं बनेगा ये सौदा ही और है

अल्लाह दिल न तुम को तड़पता हुआ दिखाए

देखा न जाएगा ये तमाशा ही और है

जल्वा-फ़रोश आप हैं मैं दिल-फ़रोश हूँ

ऐसों से क्या बनेगा ये सौदा ही और है

टुकड़े हैं दिल जिगर के 'मुबारक' कि शेर हैं

ग़ज़लों का आप की तो सफ़ीना ही और है

मुबारक अज़ीमाबादी
About the poet

मुबारक अज़ीमाबादी

View profile & all 36 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like