है दिल को इस तरह से मिरे यार की तलाश

मियाँ दाद ख़ां सय्याहमियाँ दाद ख़ां सय्याह

1 min read · 12.4K reads

है दिल को इस तरह से मिरे यार की तलाश

जिस तरह थी कलीम को दीदार की तलाश

हों रिंद सर खुला भी जो होवे तो डर नहीं

ज़ाहिद नहीं कि मुझ को हो दस्तार की तलाश

मैं हूँ कहीं प आठों पहर है उसी की फ़िक्र

जाती नहीं है दिल से मिरे यार की तलाश

दिल हाथों-हाथ बिक गया बाज़ार-ए-इश्क़ में

करनी पड़ी न मुझ को ख़रीदार की तलाश

अपने ही दिल में ढूँढना लाज़िम था यार को

इतने दिनों जो की भी तो बे-कार की तलाश

बैआना नक़्द-ए-जाँ करो 'सय्याह' पेश-कश

रहती है उन को ऐसे ख़रीदार की तलाश

मियाँ दाद ख़ां सय्याह
About the poet

मियाँ दाद ख़ां सय्याह

उपनाम : 'सय्याह' मूल नाम : मियाँ दाद ख़ां निधन : सूरत, गुजरात LCCN : n89263063 सय्याह, मियाँदाद ख़ाँ (1829-1907) सूरत (गुजरात) के रहने वाले थे। मिर्ज़ा ग़ालिब से दोस्ती और शागिर्दी का रिश्ता था। सैर-सपाटे का बहुत शौक़ था और इस पर दिल खोल कर ख़र्च करते थे। बा’द में…

View profile & all 9 Poems / Stories

More from मियाँ दाद ख़ां सय्याह

  1. क़ैस जंगल में अकेला है मुझे जाने दो

    क़ैस जंगल में अकेला है मुझे जाने दोख़ूब गुज़रेगी जो मिल बैठेंगे दीवाने दो

    12.4K reads
  2. तर्क इन दिनों जो यार से गुफ़्त-ओ-शुनीद है

    तर्क इन दिनों जो यार से गुफ़्त-ओ-शुनीद हैहम को मोहर्रम और रक़ीबों को ईद है

    12.4K reads
  3. अपने ही दम से है चर्चा कुफ़्र और इस्लाम का

    अपने ही दम से है चर्चा कुफ़्र और इस्लाम कागाह आबिद हूँ ख़ुदा का गह पुजारी राम का

    12.4K reads
  4. नहीं मिलता दिला हम को निशाँ तक

    नहीं मिलता दिला हम को निशाँ तकमकाँ ढूँड आए उस का ला-मकाँ तक

    12.4K reads
  5. कौन सय्याद इधर बहर-ए-शिकार आता है

    कौन सय्याद इधर बहर-ए-शिकार आता हैताइर-ए-दिल क़फ़स-ए-तन में जो घबराता है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like