तर्क इन दिनों जो यार से गुफ़्त-ओ-शुनीद है

मियाँ दाद ख़ां सय्याहमियाँ दाद ख़ां सय्याह

1 min read · 12.4K reads

तर्क इन दिनों जो यार से गुफ़्त-ओ-शुनीद है

हम को मोहर्रम और रक़ीबों को ईद है

शायद हमारे क़ौल पे हब्लुल-वरीद है

हम से ख़ुदा क़रीब है काबा बईद है

गुज़रा मह-ए-सियाम न क्यूँ पंजा-ए-शराब

ख़ाली का चाँद ये नहीं है माह-ए-ईद है

शुग़्ल अपना बादा-ख़्वारी है और ताक सिलसिला

पीर-ए-मुग़ाँ भी एक हमारा मुरीद है

दिल ले चुके हैं जान भी अब माँगते हैं वो

बैठे हैं बिगड़े और तक़ाज़ा शदीद है

चल खोल क़ुफ़्ल आबला-ए-पा के ऐ जुनूँ

हर इक ज़बान-ए-ख़ार बयाबाँ कलीद है

वहशत में पैरहन की उड़ीं धज्जियाँ तमाम

तन पर क़बा-ए-दाग़ है सो नौ-ख़रीद है

सुनता हूँ रोज़-ए-हश्र न होगी उसे नजात

जो सय्यदों से बुग़्ज़ रखे वो यज़ीद है

ऐसा मज़ा भरा है तबीअत में फ़क़्र का

गंज-ए-शकर है सीना मिरा दिल फ़रीद है

'सय्याह'-ए-बे-नवा हूँ जहाँ-गर्द है लक़ब

गर्दिश में चर्ख़-ए-पीर भी मेरा मुरीद है

मियाँ दाद ख़ां सय्याह
About the poet

मियाँ दाद ख़ां सय्याह

उपनाम : 'सय्याह' मूल नाम : मियाँ दाद ख़ां निधन : सूरत, गुजरात LCCN : n89263063 सय्याह, मियाँदाद ख़ाँ (1829-1907) सूरत (गुजरात) के रहने वाले थे। मिर्ज़ा ग़ालिब से दोस्ती और शागिर्दी का रिश्ता था। सैर-सपाटे का बहुत शौक़ था और इस पर दिल खोल कर ख़र्च करते थे। बा’द में…

View profile & all 9 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीशुभ्रामैं तुम्हें एक एकदम नए नाम से पुकारना चाहता हूँप्रेम में जलते हुए बुख़ार में जलने वाले क़िस्सों से बहुत ईर्ष्या रखता आया हूँ— अमन त्रिपाठीनौ बत्ती टॉकीज़एकबार-बार लौटती हूँ उन रास्तों पर— अजंता देवअजीब होती है ये मोहब्बत - नज़्मनसीब वालों के दिल में जब भी ये जागती हैतो पहले नींदें उजाड़ती है— नजमा शाहीन खोसाइस गली के मोड़ पर - नज़्मइस गली के मोड़ पर इक अज़ीज़ दोस्त नेमेरे अश्क पोंछ कर— फ़हमीदा रियाज़