नहीं मिलता दिला हम को निशाँ तक

मियाँ दाद ख़ां सय्याहमियाँ दाद ख़ां सय्याह

1 min read · 12.4K reads

नहीं मिलता दिला हम को निशाँ तक

मकाँ ढूँड आए उस का ला-मकाँ तक

बना हर मू-ए-तन ख़ार-ए-मुग़ीलाँ

सताया जोश-ए-वहशत ने यहाँ तक

हमारी जान के पीछे पड़ा है

दिल-ए-नादाँ को समझाएँ कहाँ तक

रवाँ शब को हुआ क्या नाक़ा-ए-रूह

नज़र आई न गर्द-ए-कारवाँ तक

ज़मीं पे ज़लज़ला आया तो पहुँचा

मिरे नालों का ग़ौग़ा आसमाँ तक

मिले है दिल को ज़ौक़-ए-बोसा-ए-लब

मज़ा है वर्ना हर शय का ज़बाँ तक

जो रखते थे दिमाग़ अपना फ़लक पर

ज़मीं पर अब नहीं उन का निशाँ तक

जलाया शम्अ सा उस शोला-रू ने

गए घुल सोज़-ए-ग़म से उस्तुखाँ तक

जहाँ की सैर की 'सय्याह' हम ने

न पहुँचे पर सुख़न के क़द्र-दाँ तक

मियाँ दाद ख़ां सय्याह
About the poet

मियाँ दाद ख़ां सय्याह

उपनाम : 'सय्याह' मूल नाम : मियाँ दाद ख़ां निधन : सूरत, गुजरात LCCN : n89263063 सय्याह, मियाँदाद ख़ाँ (1829-1907) सूरत (गुजरात) के रहने वाले थे। मिर्ज़ा ग़ालिब से दोस्ती और शागिर्दी का रिश्ता था। सैर-सपाटे का बहुत शौक़ था और इस पर दिल खोल कर ख़र्च करते थे। बा’द में…

View profile & all 9 Poems / Stories

More from मियाँ दाद ख़ां सय्याह

  1. क़ैस जंगल में अकेला है मुझे जाने दो

    क़ैस जंगल में अकेला है मुझे जाने दोख़ूब गुज़रेगी जो मिल बैठेंगे दीवाने दो

    12.4K reads
  2. है दिल को इस तरह से मिरे यार की तलाश

    है दिल को इस तरह से मिरे यार की तलाशजिस तरह थी कलीम को दीदार की तलाश

    12.4K reads
  3. तर्क इन दिनों जो यार से गुफ़्त-ओ-शुनीद है

    तर्क इन दिनों जो यार से गुफ़्त-ओ-शुनीद हैहम को मोहर्रम और रक़ीबों को ईद है

    12.4K reads
  4. अपने ही दम से है चर्चा कुफ़्र और इस्लाम का

    अपने ही दम से है चर्चा कुफ़्र और इस्लाम कागाह आबिद हूँ ख़ुदा का गह पुजारी राम का

    12.4K reads
  5. कौन सय्याद इधर बहर-ए-शिकार आता है

    कौन सय्याद इधर बहर-ए-शिकार आता हैताइर-ए-दिल क़फ़स-ए-तन में जो घबराता है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like