अपने ही दम से है चर्चा कुफ़्र और इस्लाम का

मियाँ दाद ख़ां सय्याहमियाँ दाद ख़ां सय्याह

1 min read · 12.4K reads

अपने ही दम से है चर्चा कुफ़्र और इस्लाम का

गाह आबिद हूँ ख़ुदा का गह पुजारी राम का

लोटते हैं जिस को सुन सुन कर हज़ारों मुर्ग़-ए-दिल

हो रहा है ज़िक्र किस के गेसुओं के दाम का

चश्म-ए-मस्त-ए-यार का हम-चश्म लो पैदा हुआ

देखना अब पोस्त खींचा जाएगा बादाम का

सैर करता है वो आलम की मिरा पैक-ए-निगाह

लाख है बे-दस्त-ओ-पा लेकिन है फिर सौ काम का

सर जुदा तन से किया इक हाथ में जल्लाद ने

नक़्द-ए-जाँ दीजे किया उस ने ये काम इनआम का

हैं शह-ए-मुल्क-ए-जुनूँ सहरा है अपना तख़्त-गाह

तन पे हर दाग़-ए-जुनूँ सिक्का है अपने नाम का

जल्द नाम अपना बता दे जैसे बंदा हूँ तिरा

वास्ता देता हूँ मैं ऐ बुत ख़ुदा के नाम का

बुत-परस्ती की बहुत 'सय्याह' अब कर याद हक़

शुग़्ल-ए-मौला में रहे बंदा वही है काम का

मियाँ दाद ख़ां सय्याह
About the poet

मियाँ दाद ख़ां सय्याह

उपनाम : 'सय्याह' मूल नाम : मियाँ दाद ख़ां निधन : सूरत, गुजरात LCCN : n89263063 सय्याह, मियाँदाद ख़ाँ (1829-1907) सूरत (गुजरात) के रहने वाले थे। मिर्ज़ा ग़ालिब से दोस्ती और शागिर्दी का रिश्ता था। सैर-सपाटे का बहुत शौक़ था और इस पर दिल खोल कर ख़र्च करते थे। बा’द में…

View profile & all 9 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like