अगर मैं जानता है इश्क़ में धड़का जुदाई का

मीर सोज़मीर सोज़

1 min read · 12.4K reads

अगर मैं जानता है इश्क़ में धड़का जुदाई का

तो जीते जी न लेता नाम हरगिज़ आश्नाई का

जो आशिक़ साफ़ हैं दिल से उन्हीं को क़त्ल करते हैं

बड़ा चर्चा है माशूक़ों में आशिक़-आज़माई का

करूँ इक पल में बरहम कार-ख़ाने को मोहब्बत के

अगर आलम में शोहरा दूँ तुम्हारी बेवफ़ाई का

जफ़ा या मेहर जो चाहे सो कर ले अपने बंदों पर

मुझे ख़तरा नहीं हरगिज़ बुराई या भलाई का

न पहुँचा आह-ओ-नाला गोश तक उस के कभू अपना

बयाँ हम क्या करें तालए की अपने ना-रसाई का

ख़ुदाया किस के हम बंदे कहावें सख़्त मुश्किल है

रखे है हर सनम इस दहर में दावा ख़ुदाई का

ख़ुदा की बंदगी का 'सोज़' है दावा तो ख़िल्क़त को

वले देखा जिसे बंदा है अपनी ख़ुद-नुमाई का

मीर सोज़
About the poet

मीर सोज़

View profile & all 18 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानातुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैतुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैख़बर तुम्हारी भी अब दूसरों से आती है— मुनव्वर रानाक्या ऐसी स्त्री को जानते हैंहम प्रेम नहीं करतेयानी हमारी भावनाएँ आत्मघाती नहीं हैं— हरे प्रकाश उपाध्यायअर्थात् एक ज़रूरी काममहाकाव्यों महानायकों के दिन हवा हुएआज दिन भर बस मैं एक कुतिया का पीछा करूँगा— हेमंत शेषआग की रेत पर तैरती नदीउस लड़की के सिर परसदैव तारों से जड़ा— भूपिंदर प्रीतप्रेम के दस्तावेज़ों मेंप्रेम के दस्तावेज़ों में बाक़ी हैअभी लिखी जानी दास्ताँ उन लोगों की— धर्मेश