हुस्न की गर ज़कात पाऊँ मैं

मीर सोज़मीर सोज़

1 min read · 12.4K reads

हुस्न की गर ज़कात पाऊँ मैं

तो भिकारी तिरा कहाऊँ मैं

एक बोसा दो दूसरा तौबा

फिर जो माँगूँ तो मार खाऊँ मैं

इस तरह लूँ कि भाप भी न लगे

होंट से मुँह अगर मिलाऊँ मैं

शहर को छोड़ कर निकल जाऊँ

हाँ तुझे मुँह न फिर दिखाऊँ मैं

मीर सोज़
About the poet

मीर सोज़

View profile & all 18 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like