जो हम से तू मिला करेगा

मीर सोज़मीर सोज़

1 min read · 12.4K reads

जो हम से तू मिला करेगा

बंदा तुझ को दुआ करेगा

बोसा तू दे कभू मिरी जान

मौला तिरा भला करेगा

हम तुम बैठेंगे पास मिल कर

वो दिन भी कभू ख़ुदा करेगा

दिल तेरे काम का नहीं तो

बंदा फिर ले के क्या करेगा

पछताएगा मिल के 'सोज़' से हाँ

हम कहते हैं बुरा करेगा

है शोख़-मिज़ाज 'सोज़' वल्लाह

छेड़ेगा उसे बुरा करेगा

मीर सोज़
About the poet

मीर सोज़

View profile & all 18 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like