जिस का तुझ सा हबीब होवेगा
कौन उस का रक़ीब होवेगा
बे-वतन बे-रफ़ीक़ बे-असबाब
कौन ऐसा ग़रीब होवेगा
दर्द-ए-दिल की दवा हो जिस के पास
कोई ऐसा तबीब होवेगा
मिल रहेगा कभी तू दुनिया में
गर हमारा नसीब होवेगा
'सोज़' को वो मिलाएगा तुझ से
जो ख़ुदा का हबीब होवेगा
जिस का तुझ सा हबीब होवेगा
कौन उस का रक़ीब होवेगा
बे-वतन बे-रफ़ीक़ बे-असबाब
कौन ऐसा ग़रीब होवेगा
दर्द-ए-दिल की दवा हो जिस के पास
कोई ऐसा तबीब होवेगा
मिल रहेगा कभी तू दुनिया में
गर हमारा नसीब होवेगा
'सोज़' को वो मिलाएगा तुझ से
जो ख़ुदा का हबीब होवेगा

हुस्न की गर ज़कात पाऊँ मैंतो भिकारी तिरा कहाऊँ मैं
मोहब्बत मुँह पे करना और दिल में बेवफ़ाई हैये आईना यहाँ कहता है कैसी आश्नाई है
जो हम से तू मिला करेगाबंदा तुझ को दुआ करेगा
हमें कौन पूछे है साहिबो न सवाल में न जवाब मेंन तो कोई आदमी जाने है न हिसाब में न किताब में
अपने नाले में गर असर होताक़तरा-ए-अश्क भी गुहर होता