मोहब्बत मुँह पे करना और दिल में बेवफ़ाई है

मीर सोज़मीर सोज़

1 min read · 12.4K reads

मोहब्बत मुँह पे करना और दिल में बेवफ़ाई है

ये आईना यहाँ कहता है कैसी आश्नाई है

भला बोसा हम उस से आज माँगेंगे किसी ढब से

तवक़्क़ो तो नहीं लेकिन ये तालए आज़माई है

मुहिब्बों को करें हैं क़त्ल दुश्मन को जलाते हैं

बुतों की भी मियाँ साहिब निराली ही ख़ुदाई है

अजाइब रस्म है उन दिलबरान-ए-दहर की या रब

किसी के साथ जा सोना कहीं साई बधाई है

ये आशिक़ अपने अपने अश्क को तूफ़ान कहते हैं

जो सच पूछो तो ये गंगा हमारी ही खुदाई है

इलाही क्या बनेगी साथ मेरे शैख़-ओ-वाइज़ को

इधर रिंदी शराबी है उधर को पारसाई है

नहीं ये अब्र-ओ-बाराँ 'सोज़' के अहवाल को सुन कर

फ़लक की भी मोहब्बत से ये अब छाती भर आई है

मीर सोज़
About the poet

मीर सोज़

View profile & all 18 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like