न क्यूँ तीर-ए-नज़र गुज़रे जिगर से

मीर मेहदी मजरूहमीर मेहदी मजरूह

1 min read · 12.4K reads

न क्यूँ तीर-ए-नज़र गुज़रे जिगर से

कहीं ये वार रुकते हैं सिपर से

किसी से इश्क़ अपना क्या छुपाएँ

मोहब्बत टपकी पड़ती है नज़र से

हुई है उन के मुश्ताक़ों से रह बंद

वो मेरे घर भला आएँ किधर से

भला दिल का कहाँ मिलना कि उन की

नज़र भी तो नहीं मिलती नज़र से

मुझे दीवार हैरत ने बनाया

गया है झाँक कर ये कौन दर से

कभी टूटें कभी सय्याद काटे

ग़रज़ उड़ना नहीं है बाल-ओ-पर से

कहाँ की पैरवी जब क़स्द ये हो

कि आगे बढ़ के चलिए राहबर से

न खोलेंगे तो ये टूटेगा आख़िर

कि मैं टकरा रहा हूँ सर को दर से

लड़ाई का न मैं तोडूँगा फिर तार

ज़रा सी छेड़ हो जाए उधर से

अगर जाती है जाँ मिलता है जानाँ

हमें तो नफ़अ' अफ़्ज़ूँ है ज़रर से

रहा दिल में न हरगिज़ तीर उस का

हमें खटका यही था पेशतर से

सिवाए शर न कुछ देखा अदू से

ख़ुदा महफ़ूज़ रक्खे उस बशर से

हुआ गो पाएमाल-ए-ग़ैर 'मजरूह'

न सरका यार के पर रहगुज़र से

मीर मेहदी मजरूह
About the poet

मीर मेहदी मजरूह

मूल नाम : मीर मेहदी हसन देहलवी निधन : 15 May 1903 मीर मेहदी मजरूह के नाम से उनके समकालीन और हमरुतबा शायरों के मुक़ाबले में हमारी ज़्यादा मालूमात “ख़ुतूत-ए-ग़ालिब” की मर्हूने मिन्नत है। मजरूह ग़ालिब के उन शागिर्दों में थे जिन्हें वो बेहद अज़ीज़ रखते थे और उन्हें अप…

View profile & all 21 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानातुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैतुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैख़बर तुम्हारी भी अब दूसरों से आती है— मुनव्वर रानाक्या ऐसी स्त्री को जानते हैंहम प्रेम नहीं करतेयानी हमारी भावनाएँ आत्मघाती नहीं हैं— हरे प्रकाश उपाध्यायअर्थात् एक ज़रूरी काममहाकाव्यों महानायकों के दिन हवा हुएआज दिन भर बस मैं एक कुतिया का पीछा करूँगा— हेमंत शेषआग की रेत पर तैरती नदीउस लड़की के सिर परसदैव तारों से जड़ा— भूपिंदर प्रीतप्रेम के दस्तावेज़ों मेंप्रेम के दस्तावेज़ों में बाक़ी हैअभी लिखी जानी दास्ताँ उन लोगों की— धर्मेश