शब-ए-हिज्राँ में दम निकलता है

मीर कल्लू अर्शमीर कल्लू अर्श

1 min read · 12.4K reads

शब-ए-हिज्राँ में दम निकलता है

कब पयाम-ए-विसाल टलता है

दिल-ए-बीमार से है तंग मसीह

दाग़ से आफ़्ताब जलता है

बे-ज़री से हूँ पाएमाल-ए-बुताँ

ज़ोर किस का ख़ुदा से चलता है

दिल न ले ऐ सनम बराए-ख़ुदा

इस से कुछ जी मिरा बहलता है

आतिश-ए-इश्क़ ज़ुल्फ़-ए-पेचाँ है

हड्डियों से धुआँ निकलता है

तेरे हँसने पे मैं जो रोता हूँ

अब्र मानिंद-ए-बर्क़ जलता है

तुझ से ऐ अश्क माह-ए-फ़ुर्क़त हो

रंग क्या क्या फ़लक बदलता है

अपने बीमार को न पूछ मसीह

अब कोई दम में दम निकलता है

दाग़ का जिस्म-ए-ज़ार से है फ़रोग़

ख़स से जैसे चराग़ जलता है

सर्द या अर्श पा-ए-क़ातिल पर

लाश पर वो भी हाथ मलता है

मीर कल्लू अर्श
About the poet

मीर कल्लू अर्श

उपनाम : 'अर्श' मूल नाम : मीर हसन अस्करी जन्म : लखनऊ, उत्तर प्रदेश निधन : लखनऊ, उत्तर प्रदेश

View profile & all 33 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like