असर ऐसा है तप-ए-ग़म में दवा का उल्टा

मीर कल्लू अर्शमीर कल्लू अर्श

1 min read · 12.4K reads

असर ऐसा है तप-ए-ग़म में दवा का उल्टा

नब्ज़ देखे तो हो बीमार मसीहा उल्टा

हम-सरी की क़द-ए-मौज़ूँ ओ रुख़-ए-रौशन से

चोर की तरह दिया शम्अ को लटका उल्टा

सुब्ह को चेहरा-ए-ख़ुर्शीद किरन से निकला

सर से उस मह ने जो मक़ईस का सेहरा उल्टा

ख़फ़क़ान-ए-ग़म-ए-फ़ुर्क़त से दिल ऐसा उल्टा

मुँह के बाहर निकल आया जो कलेजा उल्टा

हसरत-ए-दीद में आख़िर को दम अपना उल्टा

पर्दा-ए-चश्म न उस शोख़ ने अपना उल्टा

नाज़ ओ अंदाज़ ने दीवाना बनाया दिल को

उस परी ने जो दम-ए-रक़्स दुपट्टा उल्टा

मैं तो करता नहीं ऐ 'अर्श' गिला फ़ुर्क़त का

शिकवा-ए-बख़्त वो कज-बाज़ है करता उल्टा

मीर कल्लू अर्श
About the poet

मीर कल्लू अर्श

उपनाम : 'अर्श' मूल नाम : मीर हसन अस्करी जन्म : लखनऊ, उत्तर प्रदेश निधन : लखनऊ, उत्तर प्रदेश

View profile & all 33 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like