ख़ूँ बहाने का बहाना है भला मेरे बाद

मीर कल्लू अर्शमीर कल्लू अर्श

1 min read · 12.4K reads

ख़ूँ बहाने का बहाना है भला मेरे बाद

तीन दिन पान भी खाना न ज़रा मेरे बाद

फ़ातिहा पढ़ के वो रोने जो लगा मेरे बाद

शोर-ए-महशर मिरे मदफ़न पे उठा मेरे बाद

दिल-ए-अहबाब न मदफ़न पे जला मिस्ल-ए-चराग़

फिर गई ऐसी ज़माने की हवा मेरे बाद

क़ब्र को तकिया-ए-आग़ोश बना कर बैठा

मेरे क़ातिल का कहीं दिल न लगा मेरे बाद

कारवाँ में पस-ओ-पेश एक है मंज़िल सब की

हो गई रेहलत-ए-हर-शाह-ओ-गदा मेरे बाद

टुकड़े होगा मेरे ग़म में सर-ए-साग़र साक़ी

काट डालेगी सुराही भी गला मेरे बाद

न रहा बुलबुल ओ परवाना को इश्क़-ए-गुल-ओ-शम्अ

नाम को भी कोई आशिक़ न रहा मेरे बाद

उस सा माशूक़ जहाँ में कोई मुझ सा आशिक़

'अर्श' आगे न हुआ था न हुआ मेरे बाद

मीर कल्लू अर्श
About the poet

मीर कल्लू अर्श

उपनाम : 'अर्श' मूल नाम : मीर हसन अस्करी जन्म : लखनऊ, उत्तर प्रदेश निधन : लखनऊ, उत्तर प्रदेश

View profile & all 33 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like