कौन आएगा जो तू बे-सर-ओ-सामाँ होगा

मीर कल्लू अर्शमीर कल्लू अर्श

1 min read · 12.4K reads

कौन आएगा जो तू बे-सर-ओ-सामाँ होगा

वर्ना होगा तू न अँदेशा-ए-दरबाँ होगा

क़त्ल के बाद भी इक ऐश का सामाँ होगा

मय-ए-गुल-रंग लहू ज़ख़्म नमक-दाँ होगा

बाँकपन बस कि है मंज़ूर मिरे क़ातिल को

गुल-ए-दस्तार भी अब ग़ुंचा-ए-पैकाँ होगा

इक नज़र देख सकेगा न तिरी चश्म-ए-सियाह

सब्ज़ा-ए-ख़त भी चरागाह-ए-ग़ज़ालाँ होगा

तू वहाँ भी जो न हो यार तो फिर है अंधेर

रोज़-ए-महशर पे गुमान-ए-शब-ए-हिज्राँ होगा

दिलबरो दिल के न ले जाने में इसरार करो

तुम को क्या फ़ाएदा होगा मिरा नुक़साँ होगा

जाते हैं सब्र ओ क़रार ओ ख़िरद ओ होश ओ हवास

जरस-ए-क़ाफ़िला अपना दिल-ए-नालाँ होगा

मेरे ईसा से मिरे दर्द का दरमाँ होगा

शर्बत-ए-वस्ल इलाज-ए-तप-ए-हिज्राँ होगा

वाइ'ज़ हम को तू न हंगामा-ए-मशहर से डरा

अपने नज़दीक वो इक मज्मा-ए-याराँ होगा

आइना दीदा-ए-हैराँ तुझे दिखलाएगा

शाना-ए-ज़ुल्फ़ मिरा हाल-ए-परेशाँ होगा

दिल-ए-बे-इश्क़ से कौनैन में तू होगा ख़राब

बरहमन दैर में का'बे में मुसलमाँ होगा

गर ये हैं दस्त-ए-जुनूँ और वो हैं ख़ार-ए-जुनूँ

न तो दामन ही रहेगा न गरेबाँ होगा

शाख़-ए-गुल है क़लम-ए-फ़िक्र तो अशआ'र हैं गुल

'अर्श' दीवान मिरा रश्क-ए-गुलिस्ताँ होगा

मीर कल्लू अर्श
About the poet

मीर कल्लू अर्श

उपनाम : 'अर्श' मूल नाम : मीर हसन अस्करी जन्म : लखनऊ, उत्तर प्रदेश निधन : लखनऊ, उत्तर प्रदेश

View profile & all 33 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएआप को चेहरे से भी बीमार होना चाहिए— मुनव्वर रानाअर्थात् एक ज़रूरी काममहाकाव्यों महानायकों के दिन हवा हुएआज दिन भर बस मैं एक कुतिया का पीछा करूँगा— हेमंत शेषआग की रेत पर तैरती नदीउस लड़की के सिर परसदैव तारों से जड़ा— भूपिंदर प्रीतप्रेम के दस्तावेज़ों मेंप्रेम के दस्तावेज़ों में बाक़ी हैअभी लिखी जानी दास्ताँ उन लोगों की— धर्मेश