जो बात है तेरी सो निराली

मीर असरमीर असर

1 min read · 12.4K reads

जो बात है तेरी सो निराली

उश्शाक़-कुशी नई निकाली

तीर-ए-मिज़्गान भी है उस पर

अबरू की तेग़ भी सँभाली

समझे है ज़ाहिरन वो दिल की

देता है जो दर-जवाब गाली

नाख़ुन-ज़न हैं बदल ये अंगुश्त

ये सिर्फ़ नहीं हिना की लाली

हैं रोज़-ए-अज़ल से हम गिरफ़्तार

देखी न कभू फ़राग़-बाली

तू तो है ही प मैं भी प्यारे

हूँ बे-परवाई ला-उबाली

किस तरह दिखाऊँ आह तुझ को

मैं अपनी ये ख़राब-हाली

हम हैं बंदे दनी ओ असफ़ल

और आप का है मिज़ाज आली

आईना-ए-दिल में महव हो कर

सूरत ही कुछ और अब निकाली

है तुझ से ही आशिक़ों की ख़ूबी

या हज़रत-ए-'दर्द' मेरे वाली

दीवान-ए-'असर' तमाम देखा

है उस में हर एक शेर आली

मीर असर
About the poet

मीर असर

मूल नाम : ख़्वाजा मोहम्मद मीर असर देहलवी जन्म : दिल्ली निधन : दिल्ली, भारत

View profile & all 37 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like