अनमोल रतन - नज़्म

मसूदा हयातमसूदा हयात

1 min read · 12.4K reads

भारत का अनमोल रतन थे मौलाना आज़ाद

सच्चे एक मुहिब्ब-ए-वतन थे मौलाना आज़ाद

बू-ए-गुल नौ-रंग-ए-चमन थे मौलाना आज़ाद

इन के ही ईसार-ओ-अमल से देस हुआ आबाद

भारत का अनमोल रतन थे मौलाना आज़ाद

आज़ादी का ख़्वाब दिखाया अपने अख़बारों से

बेदारी का पाठ पढ़ाया अपने अख़बारों से

क़ौम का अपनी अज़्म बढ़ाया अपने अख़बारों से

उन के ही ईसार-ओ-अमल से देस हुआ आबाद

भारत का अनमोल रतन थे मौलाना आज़ाद

क़ैद-ओ-बंद में रह कर भी लिक्खीं कितनी तहरीरें

एक हुए सब हिन्दू मुस्लिम ऐसी कीं तक़रीरें

देस हुआ आज़ाद हमारा सोचें वो तदबीरें

उन के ही ईसार-ओ-अमल से देस हुआ आबाद

भारत का अनमोल रतन थे मौलाना आज़ाद

दूर-अँदेशी ऐसी जिस का कोई नहीं था सानी

हक़-गोई थी ऐसी इन की बात हर इक ने मानी

उन के अज़्म के आगे हो गए दुश्मन पानी पानी

उन के ही ईसार-ओ-अमल से देस हुआ आबाद

भारत का अनमोल रतन थे मौलाना आज़ाद

एक मुफ़क्किर एक मुदब्बिर एक सियासत-दाँ भी

मुल्क-ओ-क़ौम की ख़ातिर देने को तय्यार थे जाँ भी

क्या दुनिया में पैदा होगा फिर ऐसा इंसाँ भी

उन के ही ईसार-ओ-अमल से देस हुआ आबाद

भारत का अनमोल रतन थे मौलाना आज़ाद

दिल को रौशन कर देती है तफ़्सीर-ए-क़ुरआन

इंसानों से उल्फ़त करना था उन का ईमान

सब कुछ लिख कर भी बाक़ी था लिखने का अरमान

उन के ही ईसार-ओ-अमल से देस हुआ आबाद

भारत का अनमोल रतन थे मौलाना आज़ाद

मसूदा हयात
About the poet

मसूदा हयात

View profile & all 31 Poems / Stories

More from मसूदा हयात

  1. ख़ुश्बू सी कोई आए तो लगता है कि तुम हो

    ख़ुश्बू सी कोई आए तो लगता है कि तुम होशीशा कहीं टकराए तो लगता है कि तुम हो

    12.4K reads
  2. तेरी यादों ने कभी चैन से जीने न दिया

    तेरी यादों ने कभी चैन से जीने न दियामैं ने चाहा तो मुझे ज़हर भी पीने न दिया

    12.4K reads
  3. फ़स्ल-ए-गुल कुछ भी नहीं बाद-ए-सबा कुछ भी नहीं

    फ़स्ल-ए-गुल कुछ भी नहीं बाद-ए-सबा कुछ भी नहींतेरी महफ़िल हो तो जन्नत की फ़ज़ा कुछ भी नहीं

    12.4K reads
  4. दिल ओ निगाह में इक रौशनी सी लगती है

    दिल ओ निगाह में इक रौशनी सी लगती हैतुम्हारी याद से वाबस्तगी सी लगती है

    12.4K reads
  5. ये जो रंगीन तबस्सुम की अदा है मुझ में

    ये जो रंगीन तबस्सुम की अदा है मुझ मेंमुझ को लगता है कोई मेरे सिवा है मुझ में

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like