ख़ुश्बू सी कोई आए तो लगता है कि तुम हो

मसूदा हयातमसूदा हयात

1 min read · 12.4K reads

ख़ुश्बू सी कोई आए तो लगता है कि तुम हो

शीशा कहीं टकराए तो लगता है कि तुम हो

एहसास-ए-मोहब्बत से किसी गोशा-ए-दिल में

जब चोट उभर आए तो लगता है कि तुम हो

पुर-कैफ़ हवा में जो किसी पेड़ के नीचे

आँचल मिरा लहराए तो लगता है कि तुम हो

छूने से कभी बाद-ए-सबा के मिरे तन में

इक बर्क़ सी लहराए तो लगता है कि तुम हो

सर रख के जो पत्थर पे कभी राह-ए-अलम में

कुछ नींद सी आ जाए तो लगता है कि तुम हो

जब शाम-ए-मुलाक़ात पड़ोसी के मकाँ से

आवाज़ कोई आए तो लगता है कि तुम हो

जब शाना भी करने न उठे हाथ हमारा

और ज़ुल्फ़ सँवर जाए तो लगता है कि तुम हो

मसूदा हयात
About the poet

मसूदा हयात

View profile & all 31 Poems / Stories

More from मसूदा हयात

  1. तेरी यादों ने कभी चैन से जीने न दिया

    तेरी यादों ने कभी चैन से जीने न दियामैं ने चाहा तो मुझे ज़हर भी पीने न दिया

    12.4K reads
  2. फ़स्ल-ए-गुल कुछ भी नहीं बाद-ए-सबा कुछ भी नहीं

    फ़स्ल-ए-गुल कुछ भी नहीं बाद-ए-सबा कुछ भी नहींतेरी महफ़िल हो तो जन्नत की फ़ज़ा कुछ भी नहीं

    12.4K reads
  3. दिल ओ निगाह में इक रौशनी सी लगती है

    दिल ओ निगाह में इक रौशनी सी लगती हैतुम्हारी याद से वाबस्तगी सी लगती है

    12.4K reads
  4. ये जो रंगीन तबस्सुम की अदा है मुझ में

    ये जो रंगीन तबस्सुम की अदा है मुझ मेंमुझ को लगता है कोई मेरे सिवा है मुझ में

    12.4K reads
  5. घर से जो शख़्स भी निकले वो सँभल कर निकले

    घर से जो शख़्स भी निकले वो सँभल कर निकलेजाने किस मोड़ पे किस हाथ में ख़ंजर निकले

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like