दिल ओ निगाह में इक रौशनी सी लगती है

मसूदा हयातमसूदा हयात

1 min read · 12.4K reads

दिल ओ निगाह में इक रौशनी सी लगती है

तुम्हारी याद से वाबस्तगी सी लगती है

ये क्या सितम है महकती हुई बहारों में

हर एक चेहरे पे पज़मुर्दगी सी लगती है

ये किस के हाथ में आया है दौर-ए-पैमाना

लबों पे अपने बड़ी तिश्नगी सी लगती है

हम अपने घर में भी हैं अब मुसाफ़िरों की तरह

हर एक चीज़ यहाँ अजनबी सी लगती है

हर एक साँस पे पहरा है ना-ख़ुदाओं का

ये ज़िंदगी भी कोई ज़िंदगी सी लगती है

हज़ार शौक़ नुमायाँ थे जिस नज़र से कभी

वही निगाह बड़ी अजनबी सी लगती है

'हयात' कौन सी अब राह इख़्तियार करें

हर एक राह बड़ी अजनबी सी लगती है

मसूदा हयात
About the poet

मसूदा हयात

View profile & all 31 Poems / Stories

More from मसूदा हयात

  1. ख़ुश्बू सी कोई आए तो लगता है कि तुम हो

    ख़ुश्बू सी कोई आए तो लगता है कि तुम होशीशा कहीं टकराए तो लगता है कि तुम हो

    12.4K reads
  2. तेरी यादों ने कभी चैन से जीने न दिया

    तेरी यादों ने कभी चैन से जीने न दियामैं ने चाहा तो मुझे ज़हर भी पीने न दिया

    12.4K reads
  3. फ़स्ल-ए-गुल कुछ भी नहीं बाद-ए-सबा कुछ भी नहीं

    फ़स्ल-ए-गुल कुछ भी नहीं बाद-ए-सबा कुछ भी नहींतेरी महफ़िल हो तो जन्नत की फ़ज़ा कुछ भी नहीं

    12.4K reads
  4. ये जो रंगीन तबस्सुम की अदा है मुझ में

    ये जो रंगीन तबस्सुम की अदा है मुझ मेंमुझ को लगता है कोई मेरे सिवा है मुझ में

    12.4K reads
  5. घर से जो शख़्स भी निकले वो सँभल कर निकले

    घर से जो शख़्स भी निकले वो सँभल कर निकलेजाने किस मोड़ पे किस हाथ में ख़ंजर निकले

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like