ये जो रंगीन तबस्सुम की अदा है मुझ में

मसूदा हयातमसूदा हयात

1 min read · 12.4K reads

ये जो रंगीन तबस्सुम की अदा है मुझ में

मुझ को लगता है कोई मेरे सिवा है मुझ में

ख़ुद भी हैराँ हूँ अज़ल से कि ये क्या है मुझ में

कौन शह-रग से मिरी बोल रहा है मुझ में

उम्र भर जिस को तिरे ग़म की अमानत समझा

अब वही तार-ए-नफ़स टूट गया है मुझ में

एक ख़ुश्बू सी उभरती है नफ़स से मेरे

हो न हो आज कोई आन बसा है मुझ में

मेरे क़दमों पे ज़माने की जबीं झुक जाए

देवताओं की तरह एक अना है मुझ में

तुम तो कुन कह के निगाहों से छुपे हो लेकिन

हर घड़ी एक नया हश्र बपा है मुझ में

कौन था जो मिरे एहसास को रौशन करता

उम्र भर सिर्फ़ मिरा दिल ही जला है मुझ में

दिल कभी ज़ुल्मत-फ़र्दा से हिरासाँ न हुआ

एक ख़ुर्शीद नया रोज़ उगा है मुझ में

तल्ख़-कामी से तो कुछ और निखरती है 'हयात'

किस लिए ज़हर कोई घोल रहा है मुझ में

मसूदा हयात
About the poet

मसूदा हयात

View profile & all 31 Poems / Stories

More from मसूदा हयात

  1. ख़ुश्बू सी कोई आए तो लगता है कि तुम हो

    ख़ुश्बू सी कोई आए तो लगता है कि तुम होशीशा कहीं टकराए तो लगता है कि तुम हो

    12.4K reads
  2. तेरी यादों ने कभी चैन से जीने न दिया

    तेरी यादों ने कभी चैन से जीने न दियामैं ने चाहा तो मुझे ज़हर भी पीने न दिया

    12.4K reads
  3. फ़स्ल-ए-गुल कुछ भी नहीं बाद-ए-सबा कुछ भी नहीं

    फ़स्ल-ए-गुल कुछ भी नहीं बाद-ए-सबा कुछ भी नहींतेरी महफ़िल हो तो जन्नत की फ़ज़ा कुछ भी नहीं

    12.4K reads
  4. दिल ओ निगाह में इक रौशनी सी लगती है

    दिल ओ निगाह में इक रौशनी सी लगती हैतुम्हारी याद से वाबस्तगी सी लगती है

    12.4K reads
  5. घर से जो शख़्स भी निकले वो सँभल कर निकले

    घर से जो शख़्स भी निकले वो सँभल कर निकलेजाने किस मोड़ पे किस हाथ में ख़ंजर निकले

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like