वो निगह दिल पे पड़ी दाग़ जिगर के होते

मारूफ़ देहलवीमारूफ़ देहलवी

1 min read · 12.4K reads

वो निगह दिल पे पड़ी दाग़ जिगर के होते

दिखाई तलवार सदा अफ़्सोस सिपर के होते

का'बा-ओ-दैर को अपना तो यहीं से है सलाम

दर-ब-दर कौन फिरे यार के दर के होते

तेरी आँखों के तसव्वुर में है सैर-ए-कौनैन

वर्ना हम लोग इधर के न इधर के होते

हम को 'मारूफ़' अगर शेर सवारी देता

तो भी पा-बोस-ए-सग-ए-यार उतर के होते

मारूफ़ देहलवी
About the poet

मारूफ़ देहलवी

उपनाम : 'मारूफ़' मूल नाम : इलाही बख़्श खाँ जन्म : दिल्ली निधन : दिल्ली, भारत

View profile & all 22 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like