वो मसीहा क़ब्र पर आता रहा

मर्दान अली खां रानामर्दान अली खां राना

1 min read · 12.4K reads

वो मसीहा क़ब्र पर आता रहा

मैं मुए पर रोज़ जी जाता रहा

ज़िंदगी की हम ने मर-मर के बसर

वो बुत-ए-तरसा जो तरसाता रहा

वाह बख़्त-ए-ना-रसा देखा तुझे

नामा-बर से ख़त कहीं जाता रहा

राह तकते तकते आख़िर जाँ गई

वो तग़ाफ़ुल-केश बस आता रहा

दिल तो देने को दिया पर हम-नशीं

हाथ मैं मल मल के पछताता रहा

देख उस को हो गया मैं बे-ख़बर

दिल यकायक हाथ से जाता रहा

क्या कहूँ किस तरह फ़ुर्क़त में जिया

ख़ून-ए-दिल पीता तो ग़म खाता रहा

रात भर उस बर्क़-वश की याद में

सैल-ए-अश्क आँखों से बरसाता रहा

ढूँढता फिरता हूँ उस को जा-ब-जा

दिल ख़ुदा जाने किधर जाता रहा

उस मसीहा की उमीद-ए-वस्ल में

शाम जीता सुब्ह मर जाता रहा

इश्क़ का 'रा'ना' मरज़ है ला-दवा

कब सुना तू ने कि वो जाता रहा

मर्दान अली खां राना
About the poet

मर्दान अली खां राना

मूल नाम : नवाब मोहम्म्द मर्दान अली खां निज़ाम मुरदाबादी जन्म : मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश निधन : 02 Jun 1879 | श्रीनगर, जम्मू कश्मीर संबंधी : फ़रहत अली ख़ान (पोता) नवाब मरदान अली ख़ान का जन्म उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद ज़िले के भट्टी मुहल्ला के एक प्रतिष्ठित परिवार मे…

View profile & all 13 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like