कर चुका क़ैद से जिस वक़्त कि आज़ाद मुझे

मर्दान अली खां रानामर्दान अली खां राना

1 min read · 12.4K reads

कर चुका क़ैद से जिस वक़्त कि आज़ाद मुझे

हाथ मलता ही रहा देख के सय्याद मुझे

उम्र भर यूँ तो कभी ली भी न करवट पस-ए-मर्ग

हैफ़ रह-रह के किया करते हैं अब याद मुझे

हुक्म दरबाँ को है ज़िन्हार न आने पाए

ग़ैर के सामने करते हैं मगर याद मुझे

बाग़बाँ गुलशन-ए-आलम का मैं वो बुलबुल हूँ

ताएर-ए-सिदरा कहा करता है उस्ताद मुझे

हम-सफ़ीरों को मिरा हाल खुलेगा पस-ए-मर्ग

देखना दिल में करेंगे वो बहुत याद मुझे

सहन-ए-गुलशन में मिरे फूल करेंगे गुलचीं

रोएगा सूना क़फ़स देख के सय्याद मुझे

राह-ए-उल्फ़त में मुलाक़ात हुई किस किस से

दश्त में क़ैस मिला कोह में फ़रहाद मुझे

ग़ैब से होते हैं इल्क़ा मिरे दिल में मज़मून

देख फ़ैज़ान सुख़न का है ख़ुदा-दाद मुझे

सब्ज़ बाग़ आता है दुनिया का नज़र जब 'रा'ना'

याद आती है बहुत हसरत-ए-शद्दाद मुझे

मर्दान अली खां राना
About the poet

मर्दान अली खां राना

मूल नाम : नवाब मोहम्म्द मर्दान अली खां निज़ाम मुरदाबादी जन्म : मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश निधन : 02 Jun 1879 | श्रीनगर, जम्मू कश्मीर संबंधी : फ़रहत अली ख़ान (पोता) नवाब मरदान अली ख़ान का जन्म उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद ज़िले के भट्टी मुहल्ला के एक प्रतिष्ठित परिवार मे…

View profile & all 13 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like