ले क़ज़ा एहसान तुझ पर कर चले

मर्दान अली खां रानामर्दान अली खां राना

1 min read · 12.4K reads

ले क़ज़ा एहसान तुझ पर कर चले

हम तिरे आने से पहले मर चले

कूचा-ए-जानाँ में जाना है ज़रूर

चाहे आरा सर पे या ख़ंजर चले

बस ये है कू-ए-बुताँ की सरगुज़िश्त

सर पे मेरे सैकड़ों पत्थर चले

कू-ए-जानाँ का न पाया कुछ निशान

ख़िज़्र के हम-राह हम दिन भर चले

पाई तेरे दर पे आ कर ज़िंदगी

ओ मसीहा खा के हम ठोकर चले

देखिए देखेंगे क्या रोज़-ए-जज़ा

याँ बशर आए वहाँ बा-शर चले

हो ख़िज़ाँ क्यूँ-कर न गुलशन की बहार

जब यहाँ बाद-ए-सबा सर-सर चले

बज़्म से जाते हो दुज़्दीदा-नज़र

नीम-बिस्मिल कर चले क्या कर चले

क़ौल-ए-वाइ'ज़ ने न कुछ तासीर की

कुश्ता-ए-काकुल पे कब मंतर चले

ख़ूँ तिरी तिरछी निगाहों ने किया

लाख ख़ंजर एक कुश्ते पर चले

फ़र्श पर है यूँ ख़िरामाँ रश्क-ए-माह

अर्श पर जैसे कोई अख़्तर चले

कब हुई सौदा-ए-मिज़्गाँ से शिफ़ा

नश्तरों पर सैकड़ों नश्तर चले

मर्दान अली खां राना
About the poet

मर्दान अली खां राना

मूल नाम : नवाब मोहम्म्द मर्दान अली खां निज़ाम मुरदाबादी जन्म : मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश निधन : 02 Jun 1879 | श्रीनगर, जम्मू कश्मीर संबंधी : फ़रहत अली ख़ान (पोता) नवाब मरदान अली ख़ान का जन्म उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद ज़िले के भट्टी मुहल्ला के एक प्रतिष्ठित परिवार मे…

View profile & all 13 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like